सबको चाहिए यही 7-सीटर, इसे बीते 12 महीनों में 2 लाख लोगों ने खरीदा; कीमत ₹8.80 लाख; 26 km का माइलेज

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय मार्केट में मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV) सेगमेंट की डिमांड में तेजी दिख रही है। अगर FY2026 की बात करें तो इस दौरान भारतीय मार्केट में कुल 4,79,389 यूनिट MUV की बिक्री हुई।

सबको चाहिए यही 7-सीटर, इसे बीते 12 महीनों में 2 लाख लोगों ने खरीदा; कीमत ₹8.80 लाख; 26 km का माइलेज

भारतीय मार्केट में मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV) सेगमेंट की डिमांड में तेजी दिख रही है। अगर बीते फाइनेंशियल ईयर यानी FY2026 की बात करें तो इस दौरान भारतीय मार्केट में कुल 4,79,389 यूनिट MUV की बिक्री हुई। इस दौरान सालाना आधार पर इस सेगमेंट की बिक्री 7.3 पर्सेंट तक बढ़ गई। बता दें इस दौरान मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल रही। अर्टिगा को इस दौरान कुल 1,98,876 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री 4.1 पर्सेंट तक बढ़ गई। आइए जानते हैं इस सेगमेंट के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

19% बढ़ गई किआ कैरेंस की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा इनोवा हायक्रॉस और क्रिस्टा रही। टोयोटा इनोवा ने इस दौरान 4.6 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,12,188 यूनिट कार बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की लिस्ट में किआ कैरेंस रही। किआ कैरेंस ने इस दौरान 18.9 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 76,837 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी XL6 रही। मारुति XL6 ने इस दौरान 0.1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 37,159 यूनिट कार की बिक्री की।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.76 - 8.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens Clavis

Kia Carens Clavis

₹ 11.21 - 21.57 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

25000 यूनिट से ज्यादा बिकी रेनॉल्ट ट्राइबर

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रेनॉल्ट ट्राइबर रही। रेनॉल्ट ट्राइबर ने इस दौरान 26.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 25,174 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा रूमियन रही। टोयोटा रूमियन ने इस दौरान 11.6 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 24,425 यूनिट कार की बिक्री की।

लास्ट पोजीशन पर रही टोयोटा वेलफायर

बिक्री की इस लिस्ट में सातवें नंबर पर मारुति सुजुकी इनविक्टो रही। इनविक्टो ने इस दौरान 19.5 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 3,247 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि आठवें नंबर पर बिक्री की इसलिस्ट में टोयोटा वेलफायर रही। टोयोटा वेलफायर ने इस दौरान 28.4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,483 यूनिट कार की बिक्री की।

कुछ ऐसा है अर्टिगा का पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो अर्टिगा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है। वहीं, सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन भी उपलब्ध है। अगर इसके पेट्रोल वैरिएंट की बात करें तो इसमें 20.3 से 20.51 किमी/लीटर तक माइलेज मिलता है। जबकि CNG वैरिएंट लगभग 26.11 किमी/किग्रा का माइलेज देता है। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख से 13.13 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।