नंबर-1 की कुर्सी से इस कार को हटाना नामुमकिन! 6 महीनों में 1,08,295 लोगों ने खरीदा; 26 km है माइलेज
भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी अर्टिगा को खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान मारुति अर्टिगा देश की बेस्ट-सेलिंग 7-सीटर कार बन गई।

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी अर्टिगा को खूब पसंद किया जाता है। इस अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान मारुति अर्टिगा देश की बेस्ट-सेलिंग 7-सीटर कार बन गई। बता दें कि इस दौरान मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) को कुल 1,08,295 नए लोगों ने खरीदा। इतना ही नहीं मारुति अर्टिगा इस दौरान ओवरऑल बिक्री में देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी अर्टिगा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है डिजाइन
मारुति अर्टगा के डिजाइन की बात करें तो यह दिखने में काफी स्टाइलिश और लंबी लगती है। सामने की तरफ इसमें क्रोम विंग्ड ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और मस्कुलर बंपर दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इसके अलावा, साइड प्रोफाइल में 15-इंच के अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ शानदार एलईडी टेललाइट्स इसके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख
Maruti Suzuki XL6
₹ 11.52 - 14.47 लाख
Kia Carens
₹ 11.02 - 12.88 लाख
26 किमी से ज्यादा है माइलेज
अगर पावरट्रेन की बात करें तो अर्टिगा में 1.5-लीटर का के15सी (K15C) स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 101.64bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। माइलेज के मामले में यह बहुत ही किफायती है। इसका पेट्रोल वैरिएंट लगभग 20.3 से 20.51 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि बड़े परिवारों की पसंदीदा सीएनजी वैरिएंट में यह माइलेज 26.11 किमी प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाता है।
फीचर्स भी है दमदार
इस गाड़ी का केबिन बहुत स्पेसियस है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, पीछे बैठने वालों के लिए रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स और पैडल शिफ्टर्स जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मारुति ने अब इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसी जरूरी खूबियां दी हैं।
इतनी है कार की कीमत
आखिर में बात करते हैं इसकी कीमत की। यह इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बनाती है। मारुति सुजुकी अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप-एंड ऑटोमैटिक वैरिएंट के लिए यह कीमत 12.99 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप कम बजट में एक ऐसी बड़ी गाड़ी ढूंढ रहे हैं जिसमें पूरा परिवार आराम से सफर कर सके और जेब पर भी भारी न पड़े, तो अर्टिगा आज भी सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


