7-सीटर खरीदने वालों की पहली पसंद बनी ये कार, बीते महीने 17,807 घरों की बनी शान; 26 km है माइलेज

Mar 02, 2026 10:28 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में  कंपनी के साथ-साथ देश की भी टॉप-सेलिंग 7-सीटर कार बन गई। अर्टिगा को बीते महीने कुल 17,807 लोगों ने खरीदा।

7-सीटर खरीदने वालों की पहली पसंद बनी ये कार, बीते महीने 17,807 घरों की बनी शान; 26 km है माइलेज
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की हैचबैक और सेडान को हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। हालांकि, अब 7-सीटर सेगमेंट में भी मारुति सुजुकी ने कब्जा जमा लिया है। बता दें कि बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) कंपनी के साथ-साथ देश की भी टॉप-सेलिंग 7-सीटर कार बन गई। अर्टिगा को बीते महीने कुल 17,807 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री 19.77 पर्सेंट बढ़ गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 14,868 यूनिट रहा था। आइए जानते हैं मारुति अर्टिगा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.44 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.52 - 14.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.23 - 13.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं कार के फीचर्स

अर्टिगा के डैशबोर्ड पर 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट और हिल होल्ड कंट्रोल के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) शामिल हैं।

कुछ ऐसा है अर्टिगा का पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो अर्टिगा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह 102bhp की पीक पावर और 136.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है। वहीं, सीएनजी वर्जन केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

25 किमी से ज्यादा है माइलेज

भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख से 13.13 लाख रुपये तक जाती है। अगर इसके पेट्रोल वैरिएंट की बात करें तो इसमें ARAI‑रेटेड 20.3 से 20.51 किमी/लीटर तक माइलेज मिलता है। जबकि CNG वैरिएंट लगभग 26.11 किमी/किग्रा का माइलेज देता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।