देश की नंबर-1 7-सीटर फैमिली कार, मई में 20,350 घरों तक पहुंची; यह स्कॉर्पियो, इनोवा, बोलेरो भी नहीं
भारतीय मार्केट में फैमिली कारों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि मई, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री में एक बार फिर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने टॉप पोजिशन हासिल किया।

भारतीय मार्केट में बड़ी फैमिली कारों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस सेगमेंट में मारुति अर्टिगा से लेकर टोयोटा इनोवा जैसी कारें खूब पॉपुलर हैं। अगर बीते महीने यानी मई, 2026 में हुई 7-सीटर सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। मारुति सुजुकी अर्टिगा ने इस दौरान 26.1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 20,350 यूनिट कारों की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 16,140 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
45% बढ़ गई XUV 7XO की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। स्कॉर्पियो ने इस दौरान 9.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,774 यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा इनोवा रही। इनोवा ने इस दौरान सालाना आधार पर 16.2 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 10,325 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 7XO और XUV 700 रही। इस जोड़ी ने इस दौरान सालाना आधार पर 45.1 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 9,338 यूनिट्स कारों की बिक्री की
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki XL6
₹ 11.52 - 14.47 लाख
Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख
Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख
Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख
Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
सातवें नंबर पर रही मारुति XL6
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर महिंद्रा बोलेरो रही। बोलेरो ने इस दौरान 0.1 पर्सेंट की मामूली गिरावट के साथ कुल 8,933 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ की कैरेंस और क्लेविस रही। इस जोड़ी ने इस दौरान 37.2 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,208 यूनिट्स कारों की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी XL6 रही। मारुति सुजुकी XL6 ने इस दौरान 7.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,770 यूनिट्स कारों की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही रुमियन
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर महिंद्रा की नई गाड़ी '9S' रही। महिंद्रा 9S ने इस दौरान कुल 3,502 यूनिट्स कारों की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। फॉर्च्यूनर ने इस दौरान 13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,905 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा रुमियन रही। रुमियन ने इस दौरान 10.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,119 यूनिट्स कारों की बिक्री की।
आखिर क्यों सुपरहिट है अर्टिगा?
अर्टिगा की इस सफलता के पीछे इसका दमदार पावरट्रेन और माइलेज है। यह कार 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। अर्टिगा का पेट्रोल वैरिएंट 20.3 से 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। जबकि सीएनजी वैरिएंट करीब 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का औसत निकाल देता है। मारुति अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपये से शुरू होकर 13.13 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


