इस कार को नंबर-1 से हटाना नामुमकिन! जून में 16,111 लोगों ने खरीदा; 26 km है माइलेज
भारतीय ग्राहकों के बीच मल्टी यूटिलिटी व्हीकल को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो एक बार भी मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV) को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो हमेशा की तरह इस बार भी मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। अर्टिगा को जून, 2026 में कुल 16,111 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री में 13.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 14,151 यूनिट पर था। बता दें कि इस पूरे सेगमेंट की अकेले 45.0 पर्सेंट हिस्सेदारी पर अर्टिगा का कब्जा है।
दूसरे नंबर पर रही इनोवा
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा इनोवा हायक्रॉस और क्रिस्टा का कब्जा रहा। टोयोटा इनोवा ने इस दौरान 16.7 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 7,332 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ कैरेंस और क्लेविस की जोड़ी रही। किआ की इन गाड़ियों ने इस दौरान 38.8 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ महज 4,847 यूनिट्स कारों की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख
Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख
Toyota Innova Crysta
₹ 19.72 - 26.77 लाख
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख
पांचवें नंबर पर रही टोयोटा रुमियन
बिक्री की लिस्ट में चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी XL6 ने अपनी जगह बनाई है। मारुति XL6 ने जून 2026 में 34.8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,711 यूनिट्स की कारों की बिक्री की। वहीं, बजट सेगमेंट में टोयोटा रुमियन ने भी अपनी धाक जमाई है। रुमियन पांचवें नंबर पर रही और इसने सालाना आधार पर 67.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 2,376 यूनिट कारों की बिक्री की।
इनविक्टो की शानदार रफ्तार
बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर रेनॉल्ट ट्राइबर ने अपना दबदबा दिखाया। ट्राइबर ने इस दौरान 31.7 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,871 यूनिट एमपीवी की बिक्री की। वहीं, प्रीमियम सेगमेंट की बात करें तो सातवें नंबर पर मारुति सुजुकी इनविक्टो रही। मारुति इनविक्टो ने जून 2026 में 32.2 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 349 यूनिट्स कारों की बिक्री की।
लास्ट पोजिशन पर रही कार्निवाल
सुपर प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में टोयोटा वेलफायर आठवें नंबर पर रही। वेलफायर ने इस दौरान 10.3 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 140 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, लिस्ट में नौवें और आखिरी पायदान पर किआ कार्निवल रही। किआ कार्निवल ने इस दौरान 36.2 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ महज 30 यूनिट्स कारों की बिक्री की।
आखिर क्यों हिट है अर्टिगा?
अर्टिगा की इस सफलता के पीछे इसका दमदार पावरट्रेन और माइलेज है। यह कार 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। अर्टिगा का पेट्रोल वैरिएंट 20.3 से 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। जबकि सीएनजी वैरिएंट करीब 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का औसत निकाल देता है। मारुति अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपये से शुरू होकर 13.13 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


