
देश की इस नंबर-1 7-सीटर को बीते 10 महीनों में मिले करीब 160000 ग्राहक, 25 km से ज्यादा है माइलेज
भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने बीते कुछ सालों से एमपीवी सेगमेंट में तहलका मचा कर रख दिया है। एक बार फिर साल 2025 में भी मारुति सुजुकी अर्टिगा ने धमाकेदार बिक्री दर्ज की है।
भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने बीते कुछ सालों से एमपीवी सेगमेंट में तहलका मचा कर रख दिया है। एक बार फिर साल 2025 में भी मारुति सुजुकी अर्टिगा ने धमाकेदार बिक्री दर्ज की है। बता दें कि इस दौरान मारुति सुजुकी अर्टिगा को करीब 1,60,000 ग्राहक मिल चुके हैं। जबकि अभी भी साल खत्म होने में 2 महीने बाकी हैं। इस साल अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी अर्टिगा को सबसे ज्यादा 20,087 नए ग्राहक मिले। अगर मंथली बिक्री को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा कुल 1,59,242 यूनिट रहा। आइए जानते हैं साल 2025 में हुई अर्टिगा की मंथली बिक्री के अलावा इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






धांसू हैं अर्टिगा के फीचर्स
बता दें कि हाल में ही कंपनी ने अर्टिगा को अपग्रेड किया है। अर्टिगा में अब नया रूफ स्पॉइलर दिया गया है जो ब्लैक एक्सेंट्स के साथ आता है और सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं, एयर कंडीशनिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब सेकंड-रो के एसी वेंट्स को रूफ से हटाकर सेंटर कंसोल के पीछे शिफ्ट कर दिया गया है। तीसरी रो में भी अब राइट साइड पर इंडिपेंडेंट वेंट्स मिलेंगे जिसमें एडजस्टेबल ब्लोअर कंट्रोल दिया गया है। इससे सभी पैसेंजर्स को कूलिंग का बेहतर अनुभव मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 9.12 - 13.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Rumion
₹ 10.54 - 13.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.55 - 15.48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Duster 2025
₹ 10 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.94 - 14.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens
₹ 10.99 - 12.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दमदार है एमपीवी का पावरट्रेन
टेक्नोलॉजी के मामले में भी अर्टिगा को और अपग्रेड किया गया है। अब सेकंड और थर्ड-रो के लिए दो यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं जो आजकल के मॉडर्न चार्जिंग जरूरतों को पूरा करेंगे। इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह एमपीवी पहले की तरह 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो 102bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है। वहीं, सीएनजी वर्जन केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
25 किमी से ज्यादा है माइलेज
भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.84 लाख से 13.13 लाख रुपये तक जाती है। अगर इसके पेट्रोल वैरिएंट की बात करें तो इसमें ARAI‑रेटेड 20.3 से 20.51 किमी/लीटर तक माइलेज मिलता है। जबकि CNG वैरिएंट लगभग 26.11 किमी/किग्रा का माइलेज देता है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




