देश की सबसे सस्ती 7-सीटर, इसे बीते 12 महीनों में 1.40 लाख लोगों ने खरीदा; ₹5.20 लाख है कीमत
देश की सबसे सस्ती 7-सीटर मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) को बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में ताबड़तोड़ खरीददार मिले। बता दें कि इस दौरान मारुति ईको को 1,39,769 लोगों ने खरीदा।

दिग्गज कार निर्माता मारुति सुजुकी ने बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में ताबड़तोड़ कारों की बिक्री की। बता दें कि कंपनी की पॉपुलर सेडान मारुति डिजायर तो इस दौरान देश की टॉप-सेलिंग कार बन गई। इसके अलावा, वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर मानी जाने वाली मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) को भी खूब खरीददार मिले। बता दें कि इस दौरान मारुति ईको को 1,39,769 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर ईको की बिक्री में 3 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। मारुति ईको ग्राहकों के लिए 5-सीटर, 6-सीटर और 7-सीटर सेगमेंट में उपलब्ध है। आइए जानते हैं मारुति ईको के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Innova Hycross
₹ 18.86 - 30.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Compass
₹ 17.99 - 30.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF MPV 7
₹ 24.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ईको में है 6-एयरबैग की सेफ्टी
मारुति सुजुकी ईको के फ्रंट में पावर स्टीयरिंग, हीटर के साथ AC, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ईको में सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम के साथ स्टैंडर्ड 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।
लुक है काफी सिंपल
डिजाइन की बात करें तो ईको का लुक काफी सिंपल और बॉक्सी स्टाइल का है। मारुति ईको की साइड ग्लास, स्लाइडिंग डोर और हाई-रूफ जैसी चीजें इसे रोजमर्रा की यात्री और लोडिंग जरूरतों के लिए परफेक्ट बनाती हैं। अंदर की केबिन भी सिंपल रखी गई है जहां सीटिंग स्पेस और कार्गो कैपेसिटी पर ज्यादा फोकस किया गया है।
करीब 27 किमी है माइलेज
पावरट्रेन की बात करें तो ईको में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80bhp की पावर और 104.4Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा, ईको CNG वैरिएंट भी उपलब्ध है। ईको पेट्रोल वैरिएंट में करीब 19.7 km/l और CNG वैरिएंट में लगभग 26.8 km/kg का माइलेज देता। मार्केट में ईको की एक्स-शोरूम कीमत 5.20 लाख रुपये से शुरू होकर 6.36 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


