
₹5.21 लाख की इस 7-सीटर को चुपचाप 13000 लोगों ने खरीदा, ये अर्टिगा भी नहीं; 27 km है माइलेज
मारुति सुजुकी ईको ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। बता दें कि मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) ने बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में कुल 13,200 यूनिट कार की बिक्री कर डाली।
देश की वैन सेगमेंट में नंबर वन-1 कार मारुति सुजुकी ईको ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। बता दें कि मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) ने बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में कुल 13,200 यूनिट कार की बिक्री कर डाली। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी नवंबर, 2024 में यह आंकड़ा 10,589 यूनिट था। मारुति सुजुकी ईको को वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी माना जाता है। ग्राहक मारुति सुजुकी ईको को 7-सीटर के अलावा 5-सीटर वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी ईको के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






ईको में है 6-एयरबैग की सेफ्टी
मारुति सुजुकी ईको के फ्रंट में पावर स्टीयरिंग, हीटर के साथ AC, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ईको में सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम के साथ स्टैंडर्ड 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.25 - 22.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.65 - 48.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.66 - 25.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
लुक है काफी सिंपल
डिजाइन की बात करें तो ईको का लुक काफी सिंपल और बॉक्सी स्टाइल का है। मारुति ईको की साइड ग्लास, स्लाइडिंग डोर और हाई-रूफ जैसी चीजें इसे रोजमर्रा की यात्री और लोडिंग जरूरतों के लिए परफेक्ट बनाती हैं। अंदर की केबिन भी सिंपल रखी गई है जहां सीटिंग स्पेस और कार्गो कैपेसिटी पर ज्यादा फोकस किया गया है।
करीब 27 किमी है माइलेज
पावरट्रेन की बात करें तो ईको में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80bhp की पावर और 104.4Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा, ईको CNG वैरिएंट भी उपलब्ध है। ईको पेट्रोल वैरिएंट में करीब 19.7 km/l और CNG वैरिएंट में लगभग 26.8 km/kg का माइलेज देता। मार्केट में ईको की एक्स-शोरूम कीमत 5.21 लाख रुपये से शुरू होकर 6.36 लाख रुपये तक जाती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




