मारुति की सबसे सस्ती 7-सीटर पर आया इतना बड़ा डिस्काउंट, इतने में मिल जाएगी; कीमत ₹5.32 लाख
- देश के 7-सीटर सेगमेंट में मारुति सुजुकी ईको सबसे सस्ती कार है। हर महीने इस कार को लगभग 10 से 12 हजार लोग खरीद रहे हैं। 2024 में इस कार को जमकर ग्राहक मिले। ऐसे में इस महीने कंपनी ईको की सेल्स में इजाफा करने के लिए तगड़ा डिस्काउंट भी लेकर आई है।
देश के 7-सीटर सेगमेंट में मारुति सुजुकी ईको सबसे सस्ती कार है। हर महीने इस कार को लगभग 10 से 12 हजार लोग खरीद रहे हैं। 2024 में इस कार को जमकर ग्राहक मिले। ऐसे में इस महीने कंपनी ईको की सेल्स में इजाफा करने के लिए तगड़ा डिस्काउंट भी लेकर आई है। इस महीने इस कार को खरीदने पर 40,000 रुपए तक की बचत हो जाएगी। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.32 लाख रुपए है। ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा 31 जनवरी तक ही मिलेगा। कंपनी इस महीने कारों की कीमतों में भी इजाफा भी कर सकती है।
मारुति ईको जनवरी 2025 ऑफर्स | ||
ऑफर | MY24 | MY25 |
कैश डिस्काउंट | ₹15,000 तक | ₹10,000 तक |
स्क्रैपेज बोनस | ₹25,000 तक | ₹25,000 तक |
टोटल बेनिफिट्स | ₹40,000 तक | ₹35,000 तक |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.32 - 6.58 Lakhs

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.61 - 9.88 Lakhs

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 Lakhs

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.61 - 14.77 Lakhs

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.49 - 8.2 Lakhs

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।
ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।
इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इसके 5-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें 5.32 लाख रुपए से लेकर 6.58 लाख रुपए तक हैं। वहीं, 7-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपए है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।