देश की नंबर-1 इस 7-सीटर को विदेश में सिर्फ 1,062 लोगों ने खरीदा, कीमत ₹5.20 लाख; 27 km का माइलेज भी

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) को भारतीय मार्केट की सबसे चहेती 7-सीटर माना जाता है। बता दें कि बीते महीने यानी मार्च, 2026 में इसे भारत में 11,000 से ज्यादा खरीददार मिले। 

देश की नंबर-1 इस 7-सीटर को विदेश में सिर्फ 1,062 लोगों ने खरीदा, कीमत ₹5.20 लाख; 27 km का माइलेज भी

मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) भारतीय मार्केट की सबसे चहेती 7-सीटर मानी जाती है। बता दें कि यह वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी है। इसके अलावा, बीते कुछ सालों से लगातार यह वैन सेगमेंट में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर भी रही है। बता दें कि बीते महीने यानी मार्च, 2026 में भी मारुति सुजुकी ईको को भारत में 11,000 से ज्यादा खरीददार मिले। हालांकि, इसी दौरान विदेशी मार्केट में मारुति सुजुकी ईको को सिर्फ 1,062 लोगों ने खरीदा। इस तरह मारुति सुजुकी ईको एक्सपोर्ट होने वाली टॉप-30 कारों की लिस्ट में उन्नीसवें नंबर पर रही। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी ईको के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Invicto

Maruti Suzuki Invicto

₹ 24.97 - 28.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Innova Hycross

Toyota Innova Hycross

₹ 18.86 - 30.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Compass

Jeep Compass

₹ 17.99 - 30.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF MPV 7

VinFast VF MPV 7

₹ 24.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ईको में है 6-एयरबैग की सेफ्टी

मारुति सुजुकी ईको के फ्रंट में पावर स्टीयरिंग, हीटर के साथ AC, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, मारुति सुजुकी ईको में सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम के साथ स्टैंडर्ड 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं। बता दें कि मारुति सुजुकी ईको में और ढ़ेर सारे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।

लुक है काफी सिंपल

डिजाइन की बात करें तो मारुति सुजुकी ईको का लुक काफी सिंपल और बॉक्सी स्टाइल का है। मारुति सुजुकी ईको की साइड ग्लास, स्लाइडिंग डोर और हाई-रूफ जैसी चीजें इसे रोजमर्रा की यात्री और लोडिंग जरूरतों के लिए परफेक्ट बनाती हैं। मारुति सुजुकी ईको के अंदर की केबिन भी सिंपल रखी गई है जहां सीटिंग स्पेस और कार्गो कैपेसिटी पर ज्यादा फोकस किया गया है। इसके अलावा, मारुति सुजुकी ईको के केबिन में ढ़ेर सारे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं।

करीब 27 किमी है माइलेज

पावरट्रेन की बात करें तो ईको में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80bhp की पावर और 104.4Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा, मारुति सुजुकी ईको ग्राहकों के लिए CNG वैरिएंट भी उपलब्ध है। दूसरी ओर मारुति सुजुकी ईको अपने शानदार माइलेज के लिए भी जानी जाती है। मारुति ईको पेट्रोल वैरिएंट में करीब 19.7 km/l और CNG वैरिएंट में लगभग 26.8 km/kg का माइलेज देता। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी ईको की एक्स-शोरूम कीमत 5.20 लाख रुपये से शुरू होकर 6.36 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।