Maruti की इस सस्ती 7 सीटर कार का जबर्दस्त क्रेज, बिकीं 15 लाख गाड़ियां, कीमत ₹5.5 लाख से भी कम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जनवरी 2010 में लॉन्च हुई इस पॉप्युलर कार ने महज 16 साल में 15 लाख यूनिट की सेल का आंकड़ा पार किया है। इसमें 6 एयरबैग, ESP, ABS, EBD और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। इस कार का माइलेज भी जबर्दस्त है।

Maruti Suzuki Eeco
मारुति सुजुकी ईको
Maruti Suzuki Eeco
केवल
6,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

Maruti Suzuki की सबसे सस्ती 7 सीटर कार - Eeco ने कमाल कर दिया है। 5.5 लाख रुपये से भी कम की शुरुआती कीमत वाली इस कार की सेल ने 15 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर लिया है। जनवरी 2010 में लॉन्च हुई इस पॉप्युलर कार ने महज 16 साल में 15 लाख यूनिट की सेल का आंकड़ा पार किया है। ईको को भारतीय बाजार में लंबे समय तक पॉप्युलर रही Maruti Omni के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया था। खास बात यह है कि हाल की 5 लाख यूनिट की सेल पूरी करने में ईको को सिर्फ साढ़े तीन साल के करीब लगे, जो इसके पूरे सफर में सबसे तेज 5 लाख यूनिट की सेल का आंकड़ा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल10,000/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.73 - 9.99 लाख
EMI केवल8,800/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
EMI केवल19,600/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.79 - 15.04 लाख
EMI केवल10,200/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल16,400/ माह
अपनी EMI जानें

हर 5 लाख यूनिट की सेल के साथ बढ़ी रफ्तार

ईको की सेल की रफ्तार लगातार तेज हुई है। इसे पहली 5 लाख यूनिट को सेल करने में 2010 से 2018 तक करीब 8 साल लगे थे। इसके बाद अगली 5 लाख यूनिट की बिक्री 5 साल से भी कम समय में पूरी हो गई। अब सबसे हाल की 5 लाख यूनिट करीब साढ़े तीन साल में बिक गईं। यह शानदार अचीवमेंट ऐसे समय में हुआ है, जब भारतीय ग्राहकों का रुझान कॉम्पैक्ट एसयूवी की तरफ तेजी से बढ़ा है। इसके बावजूद ईको अपनी प्रैक्टिकलिटी और यूजेबिलिटी के दम पर मजबूत मांग बनाए हुए है।

मारुति सुजुकी ईको

गांवों और छोटे कारोबार में जबरदस्त मांग

वित्त वर्ष 2025-26 में ईको की बिक्री में रूरल मार्केट्स की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत रही। वहीं, 55 प्रतिशत ग्राहक पहली बार Eeco खरीदने वाले थे और 51 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहक बिजनेसमैन थे। ईको को कुल 13 वेरिएंट में ऑफर किया जाता है, जिसमें पैसेंजर और कमर्शियल दोनों मॉडल शामिल हैं। पैसेंजर वर्जन 5-सीटर और 6-सीटर ऑप्शन में आते हैं, जबकि Tour V, Ambulance और Cargo जैसे वेरिएंट भी उपलब्ध हैं।

पेट्रोल के साथ CNG का भी ऑप्शन

ईको में पेट्रोल और S-CNG दोनों पावरट्रेन मिलते हैं। इसमें 1.2-लीटर K-Series Dual Jet Dual VVT पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल वर्जन की क्लेम्ड माइलेज 19.71 km/l, जबकि S-CNG मॉडल की माइलेज 26.78 km/kg है। CNG मॉडल की पॉप्युलैरिटी भी तेजी से बढ़ी है। फाइनेंशियल ईयर 2019-20 में ईको की टोटल सेल में S-CNG की हिस्सेदारी सिर्फ 12 प्रतिशत थी, जो FY2025-26 में बढ़कर 48 प्रतिशत हो गई।

6 एयरबैग समेत कई सेफ्टी फीचर्स

2026 मारुति ईको को पहले के मुकाबले ज्यादा सेफ बनाया गया है। इसमें 6 एयरबैग, ESP, ABS, EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सभी सीट्स के लिए 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें साइड-इम्पैक्ट बीम भी मिलते हैं। केबिन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एयर कंडीशनिंग, HVAC कंट्रोल्स, बैटरी-सेवर फंक्शन वाला डोम लैंप और रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स दी गई हैं।

Eeco Star Edition भी लॉन्च

बताते चलें कि 15 लाख सेल के इस खास मौके पर कंपनी ने Eeco Star Edition भी लॉन्च किया है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के लिए 18 खास एक्सेसरीज दी गई हैं। साथ ही बॉडी-कलर्ड बंपर इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग लुक देते हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़मारुति की सबसे सस्ती 7 सीटर कार के लिए मची लूट, सेल 15 लाख यूनिट के पार