देश की सबसे सस्ती 7-सीटर, इसे पिछले 6 महीनों में 71,424 लोगों ने खरीदा; कीमत ₹5.23 लाख
मारुति सुजुकी की कारों को भारतीय मार्केट में ताबड़तोड़ खरीददार मिल रहे हैं। अगर साल 2026 की पहली छमाही की बात करें तो मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) वैन सेगमेंट में देश की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई।

मारुति सुजुकी की कारों को भारतीय मार्केट में ताबड़तोड़ खरीददार मिल रहे हैं। अगर साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान हुई बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) वैन सेगमेंट में देश की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई। मारुति सुजुकी ईको को इस दौरान कुल 71,424 लोगों ने खरीदा। बता दें कि ओवरऑल कार बिक्री में भी मारुति ईको देश की तेरहवीं बेस्ट-सेलिंग कार रही। मारुति सुजुकी ईको को वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार माना जाता है। आइए जानते हैं मारुति ईको के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख
Citroen C3
₹ 4.95 - 7.73 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
ईको में है 6-एयरबैग की सेफ्टी
मारुति सुजुकी ईको के फ्रंट में पावर स्टीयरिंग, हीटर के साथ AC, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ईको में सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम के साथ स्टैंडर्ड 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं। इसके अलावा भी मारुति सुजुकी ईको में ढ़ेर सारे मॉडर्न फीचर्स मौजूद हैं।
लुक है काफी सिंपल
डिजाइन की बात करें तो ईको का लुक काफी सिंपल और बॉक्सी स्टाइल का है। मारुति ईको की साइड ग्लास, स्लाइडिंग डोर और हाई-रूफ जैसी चीजें इसे रोजमर्रा की यात्री और लोडिंग जरूरतों के लिए परफेक्ट बनाती हैं। अंदर की केबिन भी सिंपल रखी गई है जहां सीटिंग स्पेस और कार्गो कैपेसिटी पर ज्यादा फोकस किया गया है। कुल मिलाकर मारुति सुजुकी ईको दिखने में सिंपल होने के साथ-साथ कंफर्ट में भी काफी अच्छी है।
करीब 27 किमी है माइलेज
पावरट्रेन की बात करें तो ईको में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80bhp की पावर और 104.4Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा, ईको CNG वैरिएंट भी उपलब्ध है। ईको पेट्रोल वैरिएंट में करीब 19.7 km/l और CNG वैरिएंट में लगभग 26.8 km/kg का माइलेज देता। मार्केट में ईको की एक्स-शोरूम कीमत 5.23 लाख रुपये से शुरू होकर 6.41 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


