फरवरी में धूम-धाम से लॉन्च हुई मारुति की ये कार, लेकिन सिर्फ 214 लोगों ने खरीदा; हुंडई, किआ से भी रही पीछे

Mar 17, 2026 09:06 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा SUV भारतीय बाजार में भी एंट्री कर चुकी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपए है। हालांकि, अभी इसकी बिक्री ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। या फिर यूं भी कहा जा सकता है कि बाजारों में फिलहाल इसकी डिमांड उतनी ज्यादा नहीं दिखी है।

फरवरी में धूम-धाम से लॉन्च हुई मारुति की ये कार, लेकिन सिर्फ 214 लोगों ने खरीदा; हुंडई, किआ से भी रही पीछे
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मारुति सुजुकी इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा SUV भारतीय बाजार में भी एंट्री कर चुकी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपए है। हालांकि, अभी इसकी बिक्री ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। या फिर यूं भी कहा जा सकता है कि बाजारों में फिलहाल इसकी डिमांड उतनी ज्यादा नहीं दिखी है। दरअसल, फरवरी 2026 की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, ई-विटारा की सिर्फ 214 यूनिट ही बिकीं। इस सेल्स रिपोर्ट के साथ ये टॉप-10 कारों में 9वें नंबर पर रही। मारुति, टेस्ला को पीछे छोड़ने में कामयाब रही। इसे फरवरी के आखिर में सेल के लिए लाया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि मार्च में इसकी बिक्री में इजाफा देखने को मिलेगा। बता दें कि भारत के बाहर यानी विदेशी बाजारों में इसकी बिक्री काफी पहले शुरू हो चुकी थी। इसे भारत में तैयार करके ही विदेशी बाजारों में भेजा जा रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टॉप-10 इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी फरवरी 2026
कंपनीफरवरी 2026फरवरी 2025YoY चेंज %
टाटा मोटर्स5,5584,0020.39
MG3,3103,489-5%
महिंद्रा2,9135084.73
विनफास्ट384--
BYD3062780.1
हुंडई304775-61%
Kia295221,241
BMW2452390.03
मारुति सुजुकी214--
मर्सिडीज-बेंज6572-10%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 10.99 - 20.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF6

VinFast VF6

₹ 16.49 - 18.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 15.49 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति ई-विटारा डेल्टा ट्रिम में 49kWh का बैटरी पैक है जो फ्रंट-एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 144hp और 193Nm प्रोड्यूस करता है। मिड-स्पेक जेटा और टॉप-स्पेक अल्फा वैरिएंट्स में बड़ा 61kWh का बैटरी पैक है जो 174hp/198Nm इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। 49kWh पैक के लिए ARAI-रेटेड रेंज 440km और 61kWh के लिए 543km है। चलिए अब इसके सभी वैरिएंट के बारे में डिटेल से जानते हैं।

मारुति ई-विटारा वैरिएंट वाइज फीचर्स

1. मारुति ई-विटारा डेल्टा वैरिएंट (बैटरी पैक: 49kWh)
रेगुलर कीमत: 15.99 लाख रुपए
BaaS कीमत: 10.99 लाख + 3.99 रुपए प्रति किमी

10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले
4 स्पीकर
रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
PM2.5 एयर फिल्टर
ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट और स्नो ड्राइव मोड
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल: लो, मीडियम, हाई
7 एयरबैग
फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (IRVM)
टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB)
हिल होल्ड कंट्रोल
EBD और ब्रेक असिस्ट के साथ ABS
ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज
40:20:40 स्प्लिट के साथ रिक्लाइनिंग और स्लाइडिंग रियर सीटें
कीलेस एंट्री
पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
ऑटो-फोल्ड फंक्शन के साथ पावर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVMs)
माउंटेड बटन के साथ टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील
फ्रंट और रियर सीट टाइप-A और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
12V चार्जिंग सॉकेट आगे के पैसेंजर
लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील
फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री
फ्रंट डोर पर सॉफ्ट-टच ट्रिम
फ्रंट पैसेंजर सीटबैक पॉकेट
स्टोरेज स्पेस के साथ आगे का सेंटर आर्मरेस्ट
आगे और पीछे के सेंटर आर्मरेस्ट में कप होल्डर
ग्लव बॉक्स, केबिन, बूट, आगे के फुटवेल में LED लाइट
फॉलो-मी-होम फंक्शन के साथ ऑटो LED प्रोजेक्टर हेडलाइट
LED डेटाइम रनिंग लैंप (DRL)
LED फॉग लैंप, LED टेल-लाइट
एयरोडायनामिक इन्सर्ट के साथ 18-इंच के एलॉय व्हील
रूफ पर लगा स्पॉइलर
शार्क-फिन एंटीना
डिफॉगर के साथ रियर वाइपर और वॉशर
ऑटोमैटिक वाइपर

2. मारुति ई-विटारा जेटा वैरिएंट (बैटरी पैक: 61kWh)
रेगुलर कीमत: 17.49 लाख रुपए
BaaS कीमत: 11.99 लाख + 4.39 रुपए प्रति किमी

डेल्टा ट्रिम से सभी फीचर्स मिलेंगे
वायरलेस फोन चार्जर
रियर पार्किंग कैमरा
पार्सल ट्रे

3. मारुति ई-विटारा अल्फा वैरिएंट (बैटरी पैक: 61kWh)
रेगुलर कीमत: 19.79 लाख रुपए
BaaS कीमत: 14.29 लाख + 4.39 रुपए प्रति किमी

जेटा ट्रिम से सभी फीचर्स मिलेंगे
लेवल 2 ADAS
360-डिग्री कैमरा
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
फिक्स्ड ग्लास पैन ऑन रूफ
8-स्पीकर्स इनफिनिटी साउंड सिस्टम के साथ सबवूफर
सेमी-लेदरेट सीट अपहोस्ट्री

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।