
सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार! काफी मजबूत निकला इस धाकड़ eSUV का लोहा, कंपनी की अब तक की सबसे सेफ ईवी?
मारुति की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा ने भारत NCAP सेफ्टी टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। जी हां, इसे एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं कि क्या मारुति की अब तक की सबसे सेफ इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है?
भारत में कार खरीदते समय अब सिर्फ माइलेज ही नहीं, सेफ्टी भी बड़ी प्राथमिकता बन चुकी है। ऐसे में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने भी बड़ा कमाल कर दिखाया है। कंपनी की नई 2025 मारुति ई-विटारा (Maruti e Vitara) ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में धमाकेदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। यह मारुति की चौथी कार है, जिसने भारत के न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम में फुल 5-स्टार स्कोर किया है। इससे पहले डिजायर (Dzire), विक्टोरिस (Victoris) और इनविक्टो (Invicto) यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 29.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दिलचस्प बात यह है कि भारत में बनाई गई यही ई-विटारा (e Vitara) जब यूरो NCAP में टेस्ट हुई थी, तब उसे 4-स्टार रेटिंग मिली थी। लेकिन, भारत में किए गए BNCAP टेस्ट में इस SUV ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों कैटेगरी (एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन) में टॉप नंबर हासिल किए।
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP)
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) ने 32 में 31.49 अंक हासिल किए हैं। इसके फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट को 64 किमी/घंटा की रफ्तार से किया गया है, जिसमें इस एसयूवी ने 16 में से 15.49 अंक हासिल किए। इसके अलावा ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन टेस्ट में एसयूवी ने शानदार अंक हासिल किए। इसके अलावा छाती, जांघ, पैरों की सुरक्षा में भी इसने बढ़िया स्कोर हासिल किया है।
इसका साइड इम्पैक्ट टेस्ट 50 किमी/घंटा की रफ्तार से किया गया, जिसमें इसने 16/16 स्कोर किया। SUV ने सभी बॉडी पार्ट्स को अच्छा प्रोटेक्शन दिया। साइड पोल टेस्ट में ये पास रही। मतलब यह SUV साइड और फ्रंट दोनों इम्पैक्ट में बेहद मजबूत साबित हुई है।
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP)
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (Child Occupant Protection) की बात करें तो इस एसयूवी ने 49 में 43 अंक हासिल किए। इसमें बच्चों के लिए भी टॉप सेफ्टी देखने को मिली। डायनामिक टेस्ट की बात करें तो इसमें इसने 24/24 अंक हासिल किए। CRS इंस्टॉलेशन में 12/12, व्हीकल असेसमेंट स्कोर में 7/13 अंक मिले।
18 महीने के बच्चे के लिए इसका स्कोर 12/12 रहा। वहीं, 3 साल के बच्चे के लिए स्कोर 12/12 का रहा। हालांकि, भारत NCAP बच्चों की हेड, चेस्ट और नेक पर डिटेल रिपोर्ट नहीं देता, जैसा कि ग्लोबल NCAP देता है, लेकिन कुल स्कोर बताता है कि SUV बच्चों को सुरक्षित रख सकती है।
मारुति ई-विटारा के सेफ्टी फीचर्स
मारुति ई-विटारा के सेफ्टी फीचर्स (Maruti e Vitara) के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ADAS से लेकर 7 एयरबैग तक मिलते हैं। मारुति (Maruti) ने इस इलेक्ट्रिक SUV को कई हाई-सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है। इसमें ISOFIX सीट एंकर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (Electronic Stability Control-ESC) दिया गया है। इसके अलावा लेवल-2 ADAS मिलता है।
इसके साथ ही कंपनी ने 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। इन फीचर्स से ई-विटारा (e Vitara) अपने सेगमेंट में सबसे सेफ और टेक-लोडेड EVs में से एक बन जाती है।
कीमत और मुकाबला
मारुति ई-विटारा (Maruti e Vitara) की शुरुआती कीमत लगभग 17 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। SUV का प्रोडक्शन अगस्त 2025 से ही गुजरात प्लांट में शुरू हो चुका है। लॉन्च होते ही ये कई पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUVs को कड़ी टक्कर देगी, जिसमें महिंद्रा BE.6, हुंडई क्रेटा ईवी, MG ZS EV, टाटा कर्व ईवी शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




