Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki e Vitara Price, Variants, Range, Colours Updates
कुछ घंटे में खत्म हो जाएगा मारुति की पहली इलेक्ट्रिक ई विटारा SUV का इंतजार, जानिए फीचर्स की पूरी डिटेल

कुछ घंटे में खत्म हो जाएगा मारुति की पहली इलेक्ट्रिक ई विटारा SUV का इंतजार, जानिए फीचर्स की पूरी डिटेल

संक्षेप:

मारुति सुजुकी फाइनली अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा की कीमतों से आज पर्दा उठाने वाली है। कंपनी ने हरियाणा के गुरुग्राम में एक इवेंट के दौरान इसकी कीमतों का खुलासा किया। कार बनाने वाली कंपनी ने पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में EV लॉन्च कर दी है।

Dec 02, 2025 02:27 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

मारुति सुजुकी फाइनली अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा की कीमतों से आज पर्दा उठाने वाली है। कंपनी हरियाणा के गुरुग्राम में एक इवेंट के दौरान शाम 6 बजे इसकी कीमतों का खुलासा करेगी। कार बनाने वाली कंपनी ने पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में EV लॉन्च कर चुकी है। यह ऑल-इलेक्ट्रिक SUV भारतीय ऑटोमोटिव स्पेस में मारुति सुजुकी की पहली EV के तौर पर अपनी पहचान बनाएगी। चलिए कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक ई विटारा के वैरिएंट, फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कलर्स के बारे में जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति सुजुकी ई विटारा के फीचर्स

SUV के इंटीरियर में वायरलेस चार्जर, सीट वेंटिलेशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक गियर शिफ्टर वाला फ्लोटिंग कंसोल, इनफिनिटी का साउंड जैसे कई शानदार फीचर्स से लैस होगी। बात करें इसके इंटीरियर को तो इसमें हाई क्वालिटी मटीरियल के साथ डुअल टोन फिनिश है। इसमें दो-स्पोक मल्टीफ़ंक्शन स्टीयरिंग व्हील और क्रोम बेजेल के साथ चार सीधे AC वेंट हैं। इंटीरियर में चारों ओर ग्लॉस ब्लैक टच का इस्तेमाल ई विटारा के केबिन को और भी प्रीमियम बनाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 29.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF6

VinFast VF6

₹ 16.49 - 18.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 18.02 - 24.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति सुजुकी ई विटारा कई ड्राइव मोड्स के साथ आती है। इसमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट शामिल हैं। ईको मोड सबसे ज्यादा रेंज देता है, जबकि स्पोर्ट मोड सबसे अच्छा परफॉर्मेंस देता है। नॉर्मल मोड दोनों के बीच बैलेंस बनाता है। इसके अलावा, रीजेन मोड भी हैं और फिसलन वाली सतहों पर बेहतर पकड़ के लिए स्नो मोड भी दिया गया है। यानी इसे हर तरह के रास्तों पर दौड़ाने के लिए तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें:MG हेक्टर फेसलिफ्ट मॉडल के डिजाइन और फीचर्स से उठा पर्दा, नए फोटोज से हुआ खुलासा

मारुति सुजुकी ई विटारा की बैटरी
मारुति सुजुकी ई विटारा एक हाई-कैपेसिटी बैटरी पर काम करती है जो कुल 120 लिथियम-आयन सेल से बनी है। मारुति सुजुकी का दावा है कि इन अलग-अलग सेल को ड्यूरेबिलिटी और सेफ्टी के लिए टेस्ट किया गया है ताकि यह पक्का हो सके कि वे पेनेट्रेशन और/या अलग-अलग लोड को संभाल सकते हैं। इन सेल को -30 डिग्री सेल्सियस से 60 डिग्री सेल्सियस तक के टेम्परेचर रेंज पर काम करने के लिए रेट किया गया है। इसमें 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे। ये सिंगल चार्ज पर 500Km से ज्यादा की रेंज देगी।

मारुति सुजुकी ई विटारा के कलर्स
मारुति सुजुकी ई-विटारा को 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 6 मोनो-टोन और 4 डुअल-टोन कलर शामिल हैं। 6 सिंगल-टोन कलर ऑप्शन में नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर, आर्कटिक व्हाइट, ग्रैंड्योर ग्रे, ब्लूइश ब्लैक और ऑपुलेंट रेड शामिल हैं। वहीं, डुअल-टोन कलर में ब्लैक रूफ और ए-पिलर और बी-पिलर मिलेंगे। साथ ही, कंट्रास्टिंग आर्कटिक व्हाइट, लैंड ब्रीज ग्रीन, स्प्लेंडिड सिल्वर और ऑपुलेंट रेड कलर ऑप्शन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:किआ की नई कैरेंस क्लाविस EV का खेल बिगाड़ने आ रही ये कार, फरवरी में होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी ई विटारा की सेफ्टी
मारुति ई-विटारा के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें लेवल 2 ADAS सूट जिसमें लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे अन्य फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ इसमें 7 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर रियर पार्किंग सेंसर, रियर डिस्क ब्रेक, ऑटो-होल्ड फक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एग्जॉस्ट व्हीकल अलार्म सिस्टम (AVAS) - पैदल यात्रियों के लिए शामिल है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।