मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा की कीमतों से उठा पर्दा! वेबसाइट पर इतने लाख रुपए में लिस्टेड हुई

Feb 14, 2026 01:04 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा की कीमतों की डिटेल सामने आ गई है। दरअसल, X (ट्विटर) पर @VahanWarta ने इस कार की कीमतों की डिटेल शेयर की है। अपनी पोस्ट में उसने कंपनी की वेबसाइट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ई-विटारा की कीमतें दिखाई गई हैं।

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा की कीमतों से उठा पर्दा! वेबसाइट पर इतने लाख रुपए में लिस्टेड हुई
लॉन्च की सूचना पाएं

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा की कीमतों की डिटेल सामने आ गई है। दरअसल, X (ट्विटर) पर @VahanWarta ने इस कार की कीमतों की डिटेल शेयर की है। अपनी पोस्ट में उसने कंपनी की वेबसाइट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ई-विटारा की कीमतें दिखाई गई हैं। स्क्रीनशॉट में eVitara की शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपए दिख रही है। अगर यह कीमतें सहीं हैं तब यह मारुति की इस पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV को प्रीमियम सेगमेंट में लेकर चली जाएंगी। फिलहाल हम इस बात की पुष्टि नहीं करते कि ये इसकी रियल कीमतें हैं, या ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले सिर्फ एक प्लेसहोल्डर प्राइसिंग लीक है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
मारुति ई-विटारा SUV की कीमतों से उठा पर्दा

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF6

VinFast VF6

₹ 16.49 - 18.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 18.02 - 24.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 15.49 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति सुजुकी ई विटारा के फीचर्स
SUV के इंटीरियर में वायरलेस चार्जर, सीट वेंटिलेशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक गियर शिफ्टर वाला फ्लोटिंग कंसोल, इनफिनिटी का साउंड जैसे कई शानदार फीचर्स से लैस होगी। बात करें इसके इंटीरियर को तो इसमें हाई क्वालिटी मटीरियल के साथ डुअल टोन फिनिश है। इसमें दो-स्पोक मल्टीफ़ंक्शन स्टीयरिंग व्हील और क्रोम बेजेल के साथ चार सीधे AC वेंट हैं। इंटीरियर में चारों ओर ग्लॉस ब्लैक टच का इस्तेमाल ई विटारा के केबिन को और भी प्रीमियम बनाता है।

मल्टी ड्राइविंग मोड भी मिलेंगे
मारुति सुजुकी ई विटारा कई ड्राइव मोड्स के साथ आती है। इसमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट शामिल हैं। ईको मोड सबसे ज्यादा रेंज देता है, जबकि स्पोर्ट मोड सबसे अच्छा परफॉर्मेंस देता है। नॉर्मल मोड दोनों के बीच बैलेंस बनाता है। इसके अलावा, रीजेन मोड भी हैं और फिसलन वाली सतहों पर बेहतर पकड़ के लिए स्नो मोड भी दिया गया है। यानी इसे हर तरह के रास्तों पर दौड़ाने के लिए तैयार किया गया है।

मारुति सुजुकी ई विटारा की बैटरी
मारुति सुजुकी ई विटारा एक हाई-कैपेसिटी बैटरी पर काम करती है जो कुल 120 लिथियम-आयन सेल से बनी है। मारुति सुजुकी का दावा है कि इन अलग-अलग सेल को ड्यूरेबिलिटी और सेफ्टी के लिए टेस्ट किया गया है ताकि यह पक्का हो सके कि वे पेनेट्रेशन और/या अलग-अलग लोड को संभाल सकते हैं। इन सेल को -30 डिग्री सेल्सियस से 60 डिग्री सेल्सियस तक के टेम्परेचर रेंज पर काम करने के लिए रेट किया गया है। इसमें 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे। ये सिंगल चार्ज पर 500Km से ज्यादा की रेंज देगी।

मारुति सुजुकी ई विटारा के कलर्स
मारुति सुजुकी ई-विटारा को 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 6 मोनो-टोन और 4 डुअल-टोन कलर शामिल हैं। 6 सिंगल-टोन कलर ऑप्शन में नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर, आर्कटिक व्हाइट, ग्रैंड्योर ग्रे, ब्लूइश ब्लैक और ऑपुलेंट रेड शामिल हैं। वहीं, डुअल-टोन कलर में ब्लैक रूफ और ए-पिलर और बी-पिलर मिलेंगे। साथ ही, कंट्रास्टिंग आर्कटिक व्हाइट, लैंड ब्रीज ग्रीन, स्प्लेंडिड सिल्वर और ऑपुलेंट रेड कलर ऑप्शन शामिल हैं।

मारुति सुजुकी ई विटारा की सेफ्टी
मारुति ई-विटारा के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें लेवल 2 ADAS सूट जिसमें लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे अन्य फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ इसमें 7 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर रियर पार्किंग सेंसर, रियर डिस्क ब्रेक, ऑटो-होल्ड फक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एग्जॉस्ट व्हीकल अलार्म सिस्टम (AVAS) - पैदल यात्रियों के लिए शामिल है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;