543 km रेंज वाली इस EV ने रचा इतिहास, भारत में लॉन्च से पहले ही 13,000+ यूनिट्स विदेश रवाना
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara है। बता दें कि अब तक मारुति सुजुकी ई विटारा (Maruti Suzuki e Vitara) की 13,000 से ज्यादा यूनिट्स को 29 देशों में भेजा जा चुका है।

भारत में बनी कारें अब ग्लोबल मार्केट में तेजी से अपनी जगह बना रही हैं। इसकी सबसे बड़ी मिसाल मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara है। बता दें कि अगस्त, 2025 में लॉन्च और एक्सपोर्ट की शुरुआत के साथ ही इस EV ने इंटरनेशनल बाजारों में मजबूत एंट्री की। अब तक e Vitara की 13,000 से ज्यादा यूनिट्स को 29 देशों में भेजा जा चुका है। इसमें यूरोप ई विटारा का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। इतनी कम समय में हासिल की गई यह उपलब्धि साफ दिखाती है कि भारत में बनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां अब वैश्विक ग्राहकों का भरोसा जीतने लगी हैं।






प्रोडक्शन गुजरात प्लांट में शुरू
दिलचस्प बात यह है कि भारत में लॉन्च से पहले ही e Vitara का मास प्रोडक्शन गुजरात प्लांट में शुरू हो चुका है। यहां बनी गाड़ियां Pipavav Port के जरिए कई इंटरनेशनल मार्केट्स में एक्सपोर्ट भी की जा रही हैं। इसके साथ ही कंपनी ने EV अपनाने को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। मारुति सुजुकी इस दशक के अंत तक देशभर में 1 लाख से ज्यादा पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स तैयार करने में योगदान देगी, जिससे चार्जिंग को लेकर ग्राहकों की टेंशन काफी हद तक कम हो सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser EV
₹ 20 - 25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
500 किमी से ज्यादा रेंज
परफॉर्मेंस और रेंज के मामले में भी e Vitara काफी दमदार बताई जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी 0 से 80 पर्सेंट तक करीब 50 मिनट में चार्ज हो जाएगी। इसमें BYD से ली गई दो LFP बैटरी ऑप्शन मिलेंगे जिनमें 48.8 kWh और 61.1 kWh शामिल हैं। छोटा बैटरी पैक 144bhp जबकि बड़ा बैटरी ऑप्शन 174bhp की पावर के साथ आता है। दोनों वैरिएंट्स में टॉर्क आउटपुट 192.5Nm रखा गया है।
5-स्टार सेफ्टी से लैस है ईवी
फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी मारुति ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। ई विटारा Heartect-e इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड पावर सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, 7-एयरबैग्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, इसमें लेवल-2 ADAS भी दिया गया है। मारुति e Vitara को Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




