
बजट का रखिए इंतजाम! दिसंबर में लॉन्च हो सकती है मारुति सुजुकी e-Vitara; रेंज 500 km से ज्यादा
मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e-Vitara को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि बीते 26 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पहली यूनिट को ऑफिशियली फ्लैग ऑफ किया था।
मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e-Vitara को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। बीते 26 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पहली यूनिट को ऑफिशियली फ्लैग ऑफ किया था जो कंपनी की गुजरात स्थित फैक्ट्री से प्रोडक्शन लाइन से बाहर निकली। इसी मौके पर मारुति सुजुकी ने अपने पहले हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भी उद्घाटन किया था। एनडीटीवी ऑटो में छपी एक खबर के अनुसार, e-Vitara का भारतीय बाजार में लॉन्च दिसंबर 2025 में होने की संभावना है।

शुरू हो चुका है एक्सपोर्ट
कंपनी ने अगस्त महीने में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का एक्सपोर्ट भी शुरू कर दिया है। मारुति सुजुकी ने गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 2,900 यूनिट्स e-Vitara की 12 यूरोपीय देशों में शिपमेंट की है जिनमें यूके, जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन, नॉर्वे और डेनमार्क जैसे देश शामिल हैं। मारुति e-Vitara पूरी तरह भारत में ही बन रही है और यह कदम कंपनी की इस रणनीति को मजबूत करता है कि भारत को इसके ग्लोबल प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित किया जाए।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser EV
₹ 20 - 25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
500 किमी से ज्यादा मिलेगा रेंज
मारुति e-Vitara को सबसे पहले यूरोप में पेश किया गया था। जबकि इसे भारत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भी दिखाया गया था। यह एसयूवी 40PL डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म पर बनी है जिसे टोयोटा के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। बता दें कि मारुति e-Vitara ने Euro NCAP टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे जो सिंगल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर करेगी।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


