
हो जाइए तैयार! मार्केट में अगले साल एंट्री करने जा रही ये 5 धांसू मिड-साइज SUV; जान लीजिए खासियत
निकट भविष्य में नई मिड-साइज एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, अब इस सेगमेंट में एक साथ कई नई और बड़ी लॉन्चिंग होने वाली हैं जिनमें इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और नेक्सट जेनरेशन मॉडल शामिल हैं।
निकट भविष्य में नई मिड-साइज एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। बता दें कि भारत का मिड-साइज SUV सेगमेंट आने वाले सालों में जबरदस्त बदलाव देखने वाला है। दरअसल, अब इस सेगमेंट में एक साथ कई नई और बड़ी लॉन्चिंग होने वाली हैं जिनमें इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और नेक्सट जेनरेशन मॉडल शामिल हैं। बता दें कि साल 2026 तक मारुति, किआ, रेनॉल्ट, स्कोडा, वोक्सवैगन और होंडा अपनी नई एसयूवी लेकर आएंगे। आइए जानते हैं साल 2026 में आने वाले ऐसे ही पांच मोस्ट-अवेटेड मिड-साइज एसयूवी के बारे में विस्तार से।






मारुति ई विटारा
मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara को 2 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। इसे गुजरात के हंसलपुर प्लांट में बनाया जा रहा है और यह 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के साथ आएगी। बड़ा बैटरी पैक एक बार चार्ज पर लगभग 500 किमी की रेंज देने का दावा करता है। यह EV शुरुआत में सिंगल मोटर और फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप में मिलेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Seltos
₹ 10.79 - 19.81 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 5.64 - 7.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
किआ सेल्टोस हाइब्रिड
दूसरी ओर इसी महीने नेक्स्ट जेनरेशन किआ सेल्टोस ग्लोबली डेब्यू करने जा रही है। बता दें कि आगामी 10 दिसंबर को इसकी पहली झलक मिलेगी। जबकि भारत में लॉन्च 2026 में होने की उम्मीद है। नई सेल्टोस पूरी तरह नए डिजाइन, बड़े डायमेंशन और बेहतर फीचर्स के साथ आएगी। भारत में इसमें वही 1.5 NA पेट्रोल, 1.5 टर्बो पेट्रोल और 1.5 डीजल इंजन जारी रहेंगे। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन भी दे सकती है जो इसे और ज्यादा फ्यूचर-रेडी बनाएगा।
रेनॉल्ट डस्टर
रेनॉल्ट डस्टर भी नए अवतार में आगामी 26 जनवरी, 2026 को भारत में कदम रखेगी। यह SUV नए CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनेगी और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है। इसका डिजाइन इंटरनेशनल मॉडल जैसा ही होगा। हालांकि, कुछ इंडियन-मार्केट ट्यूनिंग देखने को मिल सकती है। डस्टर की वापसी से इस सेगमेंट की रेस और दिलचस्प होगी।
स्कोडा एंड फॉक्सवैगन एसयूवी
स्कोडा और फॉक्सवैगन भी अपनी एसयूवी का बड़ा अपडेट लाने की तैयारी में हैं। बता दें कि अगले साल ग्राहकों को स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन में नया फ्रंट प्रोफाइल, नए अलॉय व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, 360° कैमरा और ADAS Level-2 मिलने की संभावना है। इंजन लाइनअप पहले जैसा ही रहेगा।
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट
होंडा भी अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ अगले साल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें सिटी e:HEV वाला 1.5-लीटर Atkinson-cycle पेट्रोल + दो मोटर वाला हाइब्रिड सेटअप मिलेगा जिसकी माइलेज करीब 26-27 kmpl तक हो सकती है। यह एलिवेट को अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फ्यूल-इफिशिएंट SUV बना सकता है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




