फिर हाथ मलती रह गईं क्रेटा, अर्टिगा, नेक्सन, पंच समेत सभी मॉडल; ₹6.25 लाख की कार बनी नंबर-1

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

देश के कार सेगमेंट में भले ही SUVs का दबदबा तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन ओवरऑल सेगमेंट को टॉप करने का काम मारुति डिजायर कर रही है। जी हां, इस सेडान ने एक बार फिर सभी कारों को डोमिनेट करते हुए मई में नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर ली। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिजायर की मई में 24,546 यूनिट बिकीं।

फिर हाथ मलती रह गईं क्रेटा, अर्टिगा, नेक्सन, पंच समेत सभी मॉडल; ₹6.25 लाख की कार बनी नंबर-1
EMI केवल8,185/ माह

देश के कार सेगमेंट में भले ही SUVs का दबदबा तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन ओवरऑल सेगमेंट को टॉप करने का काम मारुति डिजायर कर रही है। जी हां, इस सेडान ने एक बार फिर सभी कारों को डोमिनेट करते हुए मई में नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर ली। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिजायर की मई में 24,546 यूनिट बिकीं। इस तरह ये पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे ऊपर रहीं। खास बात ये है कि टॉप-10 की लिस्ट में मारुति के 6 मॉडल, टाटा के 2 मॉडल और महिंद्रा-हुंडई के 1-1 मॉडल शामिल रहे। जबकि, पहली तीन पोजीशन पर मारुति का दबदबा रहा। एक बार टॉप-10 कारों की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,279/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,747/ माह
पात्रता जांचें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,384/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,066/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Bolero
₹ 7.99 - 9.9 लाख
EMI केवल10,447/ माह
पात्रता जांचें
टॉप-10 कार मॉडल वाइज सेल्स मई 2026
रैंकमॉडलसेल्स यूनिट
1मारुति सुजुकी डिजायर24,546
2मारुति सुजुकी फ्रोंक्स20,686
3मारुति सुजुकी अर्टिगा20,350
4टाटा पंच20,208
5टाटा नेक्सन19,100
6मारुति सुजुकी बलेनो18,396
7मारुति सुजुकी वैगनआर18,076
8मारुति सुजुकी स्विफ्ट17,519
9महिंद्रा स्कॉर्पियो15,774
10हुंडई क्रेटा15,235

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

EMI केवल8,185/ माह
पात्रता जांचें
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 7.48 - 10 लाख

EMI केवल9,780/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 6 - 8.54 लाख

EMI केवल7,845/ माह
पात्रता जांचें
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 5.55 - 8.84 लाख

EMI केवल7,257/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

EMI केवल24,712/ माह
पात्रता जांचें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

EMI केवल28,622/ माह
पात्रता जांचें

मई 2026 की टॉप-10 मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की 24,546 यूनिट बिकीं। जबकि, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट, मारुति सुजुकी अर्टिगा की 20,350 यूनिट, टाटा पंच की 20,208 यूनिट, टाटा नेक्सन की 19,100 यूनिट, मारुति सुजुकी बलेनो की 18,396 यूनिट, मारुति सुजुकी वैगनआर की 18,076 यूनिट, मारुति सुजुकी स्विफ्ट की 17,519 यूनिट, महिंद्रा स्कॉर्पियो की 15,774 यूनिट और हुंडई क्रेटा की 15,235 यूनिट बिकीं।

मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
नई डिजायर अपने अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक चौड़ी ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ सबसे अलग है। हालांकि, इसका सिल्हूट पिछले मॉडल जैसा ही है। इस सेडान की शोल्डर लाइन अब ज्यादा उभरी हुई है। अन्य फीचर्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी Y-आकार की LED टेललाइट्स शामिल हैं।

डिजायर के इंटीरियर में बेज और ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट हैं। यह एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति सुजुकी की रिवाइज्ड कॉम्पैक्ट सेडान में रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट में पहली बार) समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

नई डिजायर में स्विफ्ट से लिया गया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह यूनिट 80bhp का मैक्सिमम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। न्यू डिजायर कंपनी की पहली ऐसी कार भी है जिसे ग्लोबल NCAP में सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6,25,600 रुपए है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।