भारत के 30 लाख घरों में पहुंच गई ये कार, 5-स्टार सेफ्टी से 33km माइलेज तक, ये हैं सफलता के 3 बड़े राज
मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire ने भारतीय मार्केट 30 लाख यूनिट बिक्री का जादुई आंकड़ा पार कर एक नया इतिहास रच दिया है। साल 2025 में 2.14 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचकर यह कंपनी की नंबर-1 कार बनकर उभरी है।

मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire ने भारतीय मार्केट 30 लाख यूनिट बिक्री का जादुई आंकड़ा पार कर एक नया इतिहास रच दिया है। साल 2025 में 2.14 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचकर यह कंपनी की नंबर-1 कार बनकर उभरी है। साल 2008 में लॉन्च हुई डिजायर आज भी युवाओं और परिवारों की पहली पसंद है। दिलचस्प बात यह है कि इसके 50 पर्सेंट खरीदार 'फर्स्ट टाइम बायर्स' हैं। मार्केट में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख रुपये है। आइए जानते हैं इसकी पॉपुलैरिटी के 3 बड़ी वजहों को विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Aura
₹ 6 - 8.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 5.49 - 8.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 27.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बेजोड़ माइलेज और किफायती सफर
भारतीय ग्राहकों के लिए 'माइलेज' हमेशा से सबसे बड़ा फैक्टर रहा है। मारुति डिजायर पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट में 24.79 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है। वहीं, जो लोग और भी बचत चाहते हैं उनके लिए S-CNG मोड में यह 33.73 किमी/किलोग्राम का एवरेज देती है।
मॉडर्न फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी
डिजायर अब केवल एक बेसिक सेडान नहीं रही। यह अब हाई-टेक फीचर्स से लैस एक प्रीमियम अनुभव देती है। युवा और टेक-सेवी ग्राहकों को लुभाने के लिए मारुति ने इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री एचडी कैमरा और 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ-साथ इसमें 'नेक्स्ट जेन सुजुकी कनेक्ट' भी मिलता है, जो स्मार्टवॉच और एलेक्सा (Alexa) के जरिए वॉयस-असिस्टेंट की सुविधा देता है।
सेफ्टी में 'फाइव स्टार' का भरोसा
सेफ्टी को लेकर मारुति सुजुकी ने डिजायर के साथ अपनी छवि को पूरी तरह बदल दिया है। वर्तमान मॉडल ने Bharat NCAP और Global NCAP दोनों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर सुरक्षा का लोहा मनवाया है। गाड़ी में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे 15 से अधिक सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड रूप में मिलते हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


