
ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार, कीमत ₹6.26 लाख से शुरू; देखें फीचर्स की लिस्ट
भारतीय कार खरीदार अब सेफ्टी को टॉप प्रायोरिटी देने लगे हैं। इस बदली सोच ने कंपनियों को मजबूर किया है कि वे अपनी हर नई कार में ज्यादा से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स जोड़ें। सरकार ने भी इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए Bharat NCAP (BNCAP) शुरू किया।
भारतीय कार खरीदार अब पहले जैसे नहीं रहे। पहले लोग कार खरीदते टाइम माइलेज और लुक्स देखते थे। जबकि आज की नई पीढ़ी सेफ्टी को टॉप प्रायोरिटी देती है। इसी बदली सोच ने कार कंपनियों को मजबूर किया है कि वे अपनी हर नई कार में ज्यादा से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स जोड़ें। सरकार ने भी इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए Bharat NCAP (BNCAP) शुरू किया जो कारों की सेफ्टी का सख्त क्रैश टेस्ट लेकर रेटिंग देता है। इस रेटिंग के आने के बाद कई ऐसी कारें सामने आई हैं जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है और 5-स्टार सेफ्टी स्कोर हासिल किया है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 कारों के बारे में विस्तार से।






मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी डिजायर ने माइलेज के साथ सेफ्टी में भी बड़ा छलांग लगाया है। न्यू जेनरेशन डिजायर ने भारत NCAP में पूरे 5-स्टार रेटिंग हासिल कर सबको चौंका दिया। बता दें कि 6.26 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली डिजायर को एडल्ट सेफ्टी के लिए 29.46/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 41.57/49 अंक मिले। सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, ABS-EBD, ISOFIX, सभी सीटों पर रिमाइंडर और हिल-होल्ड असिस्ट मिलता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq
₹ 10.61 - 18.43 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz Racer
₹ 9.49 - 10.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.28 - 14.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Amaze
₹ 8.1 - 11.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.89 - 11.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा अल्ट्रोज
टाटा अल्ट्रोज ने भारत NCAP में पूरे 5-स्टार रेटिंग हासिल की। अल्ट्रोज को एडल्ट सेफ्टी के लिए 29.65/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 44.90/49 अंक मिले। भारतीय मार्केट में कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये है। सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, ESC और सभी सीटों पर 3-पॉइंट सीटबेल्ट दिए गए हैं।
महिंद्रा XUV 3XO
महिंद्रा की सबसे किफायती SUV XUV 3XO ने साबित कर दिया कि बजट में भी टॉप-लेवल सेफ्टी मिल सकती है। यह कार 10 लाख रुपये से कम में आते हुए भी Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने में सफल रही। इसे एडल्ट सेफ्टी में 29.36/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 43.00/49 अंक मिले। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट और हाई वैरिएंट में 360° कैमरा दिया गया है।
होंडा अमेज
होंडा अमेज अब सेफ्टी के मामले में भी अपने सेगमेंट की टॉप कारों में शामिल हो गई है। डिजायर की सीधी टक्कर में यह कार भी Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग लेकर आई। इसे एडल्ट सेफ्टी में 28.33/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 40.81/49 स्कोर मिले। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर कार में 6 एयरबैग, ESC, ISOFIX और सभी सीटों पर रिमाइंडर दिए गए हैं।
स्कोडा काइलाक
यूरोपियन ब्रांड स्कोडा अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। स्कोडा की काइलाक ने Bharat NCAP के टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को एडल्ट सेफ्टी के लिए 30.88/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 45/49 स्कोर हासिल हुआ। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर एसयूवी में 6-एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड और TPMS दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




