Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki Dzire CSD Prices December 2025
मारुति की डिजायर हो गई टैक्स फ्री! ग्राहकों को सिर्फ ₹5.71 लाख में मिल रहा बेस मॉडल, इतने रुपए बच रहे

मारुति की डिजायर हो गई टैक्स फ्री! ग्राहकों को सिर्फ ₹5.71 लाख में मिल रहा बेस मॉडल, इतने रुपए बच रहे

संक्षेप:

सरकार ने 22 अक्टूबर से देश में कारों पर लगने वाले GST में बड़ी कटौती की थी। जिसके बाद कारों को खरीदना बहुत सस्ता हो गया है। इतना ही नहीं, नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है।

Dec 17, 2025 06:37 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सरकार ने 22 अक्टूबर से देश में कारों पर लगने वाले GST में बड़ी कटौती की थी। जिसके बाद कारों को खरीदना बहुत सस्ता हो गया है। इतना ही नहीं, नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। हालांकि, कारों की एक्स-शोरूम कीमतों में कटौती की वजह से यहां मिलने वाली कारों की कीमतों में भी कटौती हुई है। Cars24 के मुताबिक, मारुति डिजायर कील CSD पर शुरुआती कीमत सिर्फ 5.71 लाख रुपए है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर डिजायर की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक ​​कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।

मारुति CSD और शोरूम कीमतों में अंतर
वैरिएंटCSD प्राइसशोरूम प्राइस
डिजायर Lxi₹5.71 लाख₹6.25 लाख
डिजायर Vxi₹6.55 लाख₹7.17 लाख
डिजायर Zxi₹7.47 लाख₹8.17 लाख
डिजायर Zxi Plus₹8.11 लाख₹8.86 लाख
डिजायर Vxi AMT₹6.96 लाख₹7.62 लाख

न्यू जेन मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

अपडेट की गई डिजायर अपने अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक चौड़ी ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ सबसे अलग है। हालांकि, इसका सिल्हूट पिछले मॉडल जैसा ही है। इस सेडान की शोल्डर लाइन अब ज्यादा उभरी हुई है। अन्य फीचर्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी Y-आकार की LED टेललाइट्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:मच गई लूट! 24 घंटे में ही इस SUV को मिल गईं 70000 से ज्यादा बुकिंग

डिजायर के इंटीरियर में बेज और ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट हैं। यह एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

नई डिजायर में स्विफ्ट से लिया गया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह यूनिट 80bhp का मैक्सिमम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:मारुति ई-विटारा सबसे ज्यादा फीचर्स वाली कार होगी, बेस मॉडल में मिलेगा बहुत कुछ

मारुति सुजुकी की रिवाइज्ड कॉम्पैक्ट सेडान में रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट में पहली बार) समेत कई सेफीट फीचर्स दिए हैं। अपडेटेड डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.70 लाख रुपए हो सकती है। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई ऑरा, टाटा टिगोर और होंडा अमेज से होगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।