₹7 लाख से कम की इस 5-स्टार सेफ्टी वाली कार को खरीदने टूटे ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; 33km है माइलेज

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। डिजायर ने इस दौरान 38.8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,29,130 यूनिट कार की बिक्री की।

₹7 लाख से कम की इस 5-स्टार सेफ्टी वाली कार को खरीदने टूटे ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; 33km है माइलेज

भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों से एसयूवी सेगमेंट की डिमांड के बीच सेडान कारों की पापुलैरिटी में कमी आई है। हालांकि, इसके बावजूद मारुति सुजुकी की बेस्ट-सेलिंग सेडान डिजायर पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। बता दें कि मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। मारुति डिजायर ने इस दौरान 38.8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,29,130 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी FY2025 में यह आंकड़ा 1,65,021 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

24% बढ़ गई हुंडई ऑरा की बिक्री

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई ऑरा रही। हुंडई ऑरा ने इस दौरान 23.9 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 68,066 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा अमेज रही। होंडा अमेज ने इस दौरान 0.6 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 32,906 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन वर्टस रही। फॉक्सवैगन वर्टस ने इस दौरान 7.1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 22,959 यूनिट कार की बिक्री की।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 17.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 6 - 8.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.52 - 14.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पांचवें नंबर पर रही स्कोडा स्लाविया

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर स्कोडा स्लाविया रही। स्कोडा स्लाविया ने इस दौरान 7.7 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 14,382 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा टिगोर रही। टाटा टिगोर ने इस दौरान 26.4 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 12,147 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई वरना रही। हुंडई वरना ने इस दौरान 36.3 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 9,925 यूनिट कार की बिक्री की।

लास्ट पोजीशन पर रही टोयोटा कैमरी

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर होंडा सिटी रही। होंडा सिटी ने इस दौरान 34.5 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 7,142 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा कैमरी रही। टोयोटा कैमरी ने इस दौरान 26.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,346 यूनिट कार की बिक्री की। बता दें कि इस दौरान भारतीय मार्केट में कुल 3,99,003 यूनिट सेडान कारों की बिक्री हुई। इस दौरान सेडान कारों की बिक्री में सालाना आधार पर 19.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।

दमदार माइलेज और कम कीमत

नई डिजायर में 1.2-लीटर का नया Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 80bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका मैनुअल वर्जन 24.79 kmpl और ऑटोमैटिक 25.71 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, सीएनजी मॉडल 33.73 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज ऑफर करता है। सेफ्टी के लिए डिजायर को 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। नई डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.65 लाख रुपये से शुरू होकर 9.39 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।