
हिंदुस्तान का भरोसा मतलब ₹6.25 लाख की ये कार, फिर से जीत गई टॉप की रेस; 5-स्टार सेफ्टी से लैस
मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही। मारुति डिजायर को बीते महीने कुल 19,072 नए ग्राहक मिले।
एसयूवी सेगमेंट की बढ़ती डिमांड के कारण बीते कुछ सालों में सेडान कारों की बिक्री में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, इसके बावजूद भी मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान डिजायर को ग्राहकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। बता दें कि बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही। मारुति डिजायर को बीते महीने कुल 19,072 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति डिजायर की बिक्री में 15 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर, 2024 में यह आंकड़ा 16,573 यूनिट था। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी डिजायर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसी है डिजाइन
अगर एक्सटीरियर की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर में ग्राहकों को एक बड़ा फ्रंट ग्रिल, स्लिक एलइडी डीआरएल, एलइडी टेल लैंप और नया 15-इंच का डुअल टोन अलॉय व्हील मिलता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Amaze
₹ 8.1 - 11.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Aura
₹ 5.98 - 8.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 5.49 - 8.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू फीचर्स से लैस है कार
कार में 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। बता दें कि डिजायर भारत की पहली सब-कॉम्पैक्ट सेडान है जिसमें सिंगल-पैन सनरूफ मिलता है।
5-स्टार सेफ्टी से लैस है कार
अगर सेफ्टी के लिहाज से देखें तो मारुति डिजायर को ग्लोबल NCAP ने फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार रेटिंग दी है। इसके अलावा, मारुति डिजायर में 6-एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
30 किमी से ज्यादा है माइलेज
मारुति डिजायर भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी माइलेज को लेकर जानी जाती है। मारुति डिजायर मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 24.79kmpl और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 25.71kmpl माइलेज देने का दावा करती है। बता दें कि डिजायर सीएनजी में ग्राहकों को 30 किमी से ज्यादा का माइलेज मिलता है।
कुछ ऐसा कार का पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 81.58bhp की अधिकतम पावर और 111.7Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन है। भारतीय मार्केट में मारुति डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख से 9.31 लाख रुपये तक जाती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




