ये है देश की नंबर-1 कार, कीमत ₹6.26 लाख; पिछले 6 महीनों में 1,26,204 घरों तक पहुंची
भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी डिजायर का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से लेकर जून के दौरान Maruti Suzuki Dzire देश की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई।

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान डिजायर का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से लेकर जून के दौरान मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) देश की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई। मारुति डिजायर को इस दौरान कुल 1,26,204 नए ग्राहक मिले। जबकि बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा पंच रही। टाटा पंच को इस दौरान कुल 1,19,303 नए ग्राहक मिले। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
पांचवें नंबर पर रही वैगनआर
बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान कुल 1,18,166 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। मारुति अर्टिगा ने इस दौरान कुल 1,08,295 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगनआर रही। मारुति वैगनआर ने इस दौरान कुल 1,00,704 यूनिट कार की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.17 लाख
Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.36 लाख
Maruti Suzuki Baleno 2026
₹ 6.8 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख
सातवें नंबर पर रही बलेनो
बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने इस दौरान कुल 97,747 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने इस दौरान कुल 96,996 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान कुल 95,441 यूनिट कार की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही स्कॉर्पियो
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान कुल 91,391 यूनिट कार की बिक्री की। बता दें कि इस दौरान हुंडई क्रेटा देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी रही। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान कुल 89,375 यूनिट कार की बिक्री की।
दमदार माइलेज और नया इंजन
डिजायर में 1.2-लीटर का नया Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 80bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका मैनुअल वर्जन 24.79 kmpl और ऑटोमैटिक 25.71 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, सीएनजी मॉडल 33.73 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज ऑफर करता है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे शानदार 5-स्टार रेटिंग मिली है। डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपये से शुरू होकर 9.31 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


