Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki dzire became the best-selling sedan of october 2025 see the top-10 list
बिक्री में नंबर-1 बन गई ₹7 लाख से कम की ये कार, 34 km है माइलेज; देखें टॉप-10 में कौन-कौन

बिक्री में नंबर-1 बन गई ₹7 लाख से कम की ये कार, 34 km है माइलेज; देखें टॉप-10 में कौन-कौन

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच सेडान कारों की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2024 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

Nov 18, 2025 12:09 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

भारतीय ग्राहकों के बीच सेडान कारों की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2024 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि बीते महीने मारुति सुजुकी डिजायर को कुल 20,791 नए ग्राहक मिले हैं। इस दौरान मारुति डिजायर की बिक्री में सालाना आधार पर 64 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारतीय मार्केट में मारुति डिजायर की एक्स–शोरूम कीमत 6.21 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 9.31 लाख रुपये तक जाती है। यह कार पेट्रोल पर 22 किमी जबकि सीएनजी पर करीब 34 किमी तक माइलेज देती है। आइए जानते हैं बीते महीने इस सेगमेंट की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

52% बढ़ गई अमेज की बिक्री

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई ऑरा रही। हुंडई ऑरा ने इस दौरान ने 21 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,815 यूनिट कार बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा अमेज रही। होंडा अमेज ने इस दौरान 52 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,630 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन वर्टस रही फॉक्सवैगन वर्टस ने इस दौरान 4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,453 यूनिट कार की बिक्री की।

35% घट गई वरना की बिक्री

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर स्कोडा स्लाविया रही। स्कोडा स्लाविया ने इस दौरान 1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,648 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा टिगोर रही। टाटा टिगोर ने इस दौरान 29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,196 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई वरना रही। हुंडई वरना ने इस दौरान 35 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 824 यूनिट कार की बिक्री की।

आठवें नंबर पर रही होंडा सिटी

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर होंडा सिटी रही। होंडा सिटी ने इस दौरान 42 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 578 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा कैमरी रही। टोयोटा कैमरी ने इस दौरान 57 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 276 यूनिट कार की बिक्री की जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी सियाज रही। मारुति सियाज को इस दौरान एक भी ग्राहक नहीं मिले।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।