ये रही पूरे 2025 की बेस्ट-सेलिंग मारुति कार, इसे करीब 2.14 लाख लोगों ने खरीदा; ये अर्टिगा, ब्रेजा, स्विफ्ट भी नहीं

Jan 02, 2026 11:38 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी की 5-स्टार सेफ्टी से लैस सेडान डिजायर को ग्राहक ताबड़तोड़ खरीद रहे हैं। बता दें कि मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) साल 2025 में कंपनी की बेस्ट-सेलिंग कार रही।

ये रही पूरे 2025 की बेस्ट-सेलिंग मारुति कार, इसे करीब 2.14 लाख लोगों ने खरीदा; ये अर्टिगा, ब्रेजा, स्विफ्ट भी नहीं
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों से सेडान कारों के डिमांड में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसके बावजूद भी मारुति सुजुकी की 5-स्टार सेफ्टी से लैस सेडान डिजायर को ग्राहक ताबड़तोड़ खरीद रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) साल 2025 में कंपनी की बेस्ट-सेलिंग कार रही। बता दें कि इस दौरान मारुति सुजुकी डिजायर ने करीब 2.14 लाख यूनिट कार की बिक्री की। इस बिक्री के दम पर मारुति डिजायर ने स्विफ्ट, बलेनो और ब्रेजा जैसे कंपनी के दूसरे शानदार मॉडलों को पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी डिजायर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

अगर एक्सटीरियर की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर में ग्राहकों को एक बड़ा फ्रंट ग्रिल, स्लिक एलइडी डीआरएल, एलइडी टेल लैंप और नया 15-इंच का डुअल टोन अलॉय व्हील मिलता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 8.1 - 11.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 5.98 - 8.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 5.49 - 8.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू फीचर्स से लैस है कार

कार में 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। बता दें कि डिजायर भारत की पहली सब-कॉम्पैक्ट सेडान है जिसमें सिंगल-पैन सनरूफ मिलता है।

5-स्टार सेफ्टी से लैस है कार

अगर सेफ्टी के लिहाज से देखें तो मारुति डिजायर को ग्लोबल NCAP ने फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार रेटिंग दी है। इसके अलावा, मारुति डिजायर में 6-एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

30 किमी से ज्यादा है माइलेज

मारुति डिजायर भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी माइलेज को लेकर जानी जाती है। मारुति डिजायर मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 24.79kmpl और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 25.71kmpl माइलेज देने का दावा करती है। बता दें कि डिजायर सीएनजी में ग्राहकों को 30 किमी से ज्यादा का माइलेज मिलता है।

कुछ ऐसा कार का पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 81.58bhp की अधिकतम पावर और 111.7Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन है। भारतीय मार्केट में मारुति डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख से 9.31 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।