
धनतेसर से दिवाली तक... मारुति कारों पर ₹1.40 लाख का फायदा लेने के आखिरी 3 दिन! देखें डिटेल
आज धनतेसर है। यानी दिवाली फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कार कंपनियों पर फायदा लेने के लिए अब सिर्फ 3 दिन ही बाकी हैं। हालांकि, कुछ कंपनियां अपनी कारों पर इस पूरे महीने डिस्काउंट और दूसरे बेनिफिट देती रहेंगी।
आज धनतेसर है। यानी दिवाली फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कार कंपनियों पर फायदा लेने के लिए अब सिर्फ 3 दिन ही बाकी हैं। हालांकि, कुछ कंपनियां अपनी कारों पर इस पूरे महीने डिस्काउंट और दूसरे बेनिफिट देती रहेंगी। ऐसे में आप इन बचे हुए दिनों में मारुति कार पर मिलने वाले डिस्काउंट का फायदा उठाना चाहते हैं तब हम यहां उनकी डिटेल बात रहे हैं। इस डिस्काउंट की लिस्ट में कंपनी की सबसे सस्ती एस-प्रेसो से लेकर लग्जरी ग्रैंड विटारा और इनविक्टो तक शामिल हैं।






ऑल्टो K10 के पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर कुल 52,500 रुपए के लाभ मिल रहे हैं। इसमें कैश, एक्सचेंज और स्क्रैपेज ऑफर शामिल हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.69 - 14.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 9.12 - 13.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.76 - 14.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Alto K10
₹ 4.23 - 6.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एस-प्रेसो के पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर पहली बार खरीदने वालों के लिए 47,500 रुपए का फायदा मिलेगा।
वैगनआर के पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर 57,500 रुपए के लाभ मिलेंगे। जिसमें स्पॉट डिस्काउंट और स्क्रैपेज शामिल हैं।
सेलेरियो के पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर 52,500 रुपए के लाभ मिल रहे हैं। इसमें इंस्टीट्यूशनल और ग्रामीण ऑफर शामिल हैं।
स्विफ्ट के MT L, MT V, Z और AGS V/Z ट्रिम्स और सभी CNG वैरिएंट पर 48,750 रुपए के बेनिफिट मिल रहे हैं।
ब्रेजा के सब-4-मीटर SUV पर 35,000 रुपए के फायदे मिलेंगे। जिसमें एक्सचेंज और स्क्रैपेज लाभ शामिल हैं।
अर्टिगा के पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर 25,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं।
ईको पर कुल 42,500 रुपए के फायदे मिलेंगे। इसमें एम्बुलेंस पर 2,500 रुपए, पेट्रोल और CNG पर 30,500 रुपए और कार्गो पर 40,500 रुपए का फायदे शामिल हैं।
बलेनो डेल्टा AMT पर 1,05,000 रुपए के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें रीगल किट के 55,000 रुपए, कैश के 20,000 रुपए और एक्सचेंज के 30,000 रुपए शामिल हैं।
बलेनो के अन्य AMT वैरिएंट पर 1,02,000 रुपए के बेनिफिट मिलेंगे। इसमें एक्सेसरीज, नकद, एक्सचेंज शामिल है।
बलेनो मैनुअल और CNG पर कुल 1,00,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं।
इनविक्टो अल्फा प्लस पर 1,40,000 रुपए के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 25,000 का कैश और 1,15,000 रुपए का स्क्रैपेज शामिल है।
इनविक्टो जेटा प्लस पर 1,15,000 रुपए तक का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है।
फ्रोंक्स टर्बो पर 88,000 रुपए (कैश 30,000 रुपए + स्क्रैपेज 15,000 रुपए + एक्सेसरीज 43,000 रुपए) के बेनिफिट मिल रहे हैं।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




