फ्रोंक्स, स्विफ्ट, बलेनो, ई-विटारा की डिमांड का असर; कंपनी के गुजरात प्लांट की चौथी यूनिट में प्रोडक्शन शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हंसलपुर प्लांट डी के साथ, मारुति की कुल विनिर्माण क्षमता 29 लाख इकाई प्रति वर्ष हो गई है। हंसलपुर संयंत्र में कुल निवेश 25,288 करोड़ रुपए है। इसमें प्लांट डी के लिए अनुमानित 3,900 करोड़ रुपए का निवेश शामिल है। नया प्लांट शुरू में कंपनी के प्रमुख बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन, ई-विटारा का उत्पादन करेगा।

Maruti Suzuki commences production at 4th plant at Gujarat facility with 250,000 units annual capacity
कंपनी के गुजरात प्लांट की चौथी यूनिट में प्रोडक्शन शुरू
Maruti Suzuki Ciaz
केवल
11,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने गुजरात स्थित अपने हंसलपुर संयंत्र के चौथे प्लांट (प्लांट डी) में व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। 2.5 लाख इकाइयों की वार्षिक क्षमता वाले चौथे प्लांट ने हंसलपुर संयंत्र की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता को 7.5 लाख इकाइयों से बढ़ाकर 10 लाख इकाई कर दिया है। सुज़ुकी के इतिहास में यह पहली बार है जब एक विनिर्माण संयंत्र में कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 लाख इकाइयों तक पहुंची है। इसके साथ ही मारुति सुज़ुकी का हंसलपुर संयंत्र एक स्थान पर भारत का सबसे बड़ा यात्री वाहन विनिर्माण संयंत्र बन गया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Virtus
₹ 10.5 - 19 लाख
EMI केवल13,800/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
EMI केवल17,900/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,800/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,100/ माह
अपनी EMI जानें

हंसलपुर प्लांट डी के साथ, मारुति सुज़ुकी की कुल विनिर्माण क्षमता 29 लाख इकाई प्रति वर्ष हो गई है। हंसलपुर संयंत्र में कुल निवेश 25,288 करोड़ रुपए है। इसमें प्लांट डी के लिए अनुमानित 3,900 करोड़ रुपए का निवेश शामिल है। नया प्लांट शुरू में कंपनी के प्रमुख बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी), ई विटारा का उत्पादन करेगा। यह अत्याधुनिक हंसलपुर संयंत्र फ्रोंक्स, बलेनो, स्विफ्ट और ई-विटारा का उत्पादन करता है। यह संयंत्र कंपनी के लिए एक प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में उभरा है। वित्त वर्ष 2025-26 के कुल निर्यात में इस संयंत्र की लगभग 47% हिस्सेदारी रही।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

EMI केवल11,900/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

EMI केवल9,000/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco

₹ 5.21 - 6.36 लाख

EMI केवल6,900/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

EMI केवल6,200/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.36 लाख

EMI केवल8,200/ माह
अपनी EMI जानें

इस विस्तार पर बात करते हुए, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, श्री हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “मजबूत बुनियादी ढांचे और एक प्रगतिशील औद्योगिक इकोसिस्टम की मदद से गुजरात मारुति सुज़ुकी के लिए एक विनिर्माण और निर्यात केंद्र के रूप में उभरा है। हमारे हंसलपुर संयंत्र के चौथे प्लांट में व्यावसायिक उत्पादन की शुरुआत से इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 10 लाख वाहन हो गई है, जिससे यह एक ही स्थान पर भारत में सबसे अधिक संख्या में गाड़ियों का निर्माण करने वाला संयंत्र बन गया है। यह नई लाइन भारत और विदेशों में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने की हमारी क्षमता को और मजबूत करेगी, साथ ही हमारी 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' की दृष्टि को आगे बढ़ाएगी और हमारे ग्लोबल फुटप्रिंट का विस्तार करेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “एक साथ मिलकर, गुजरात में हंसलपुर और आगामी साणंद संयंत्र भारत में सालाना 40 लाख इकाइयों के उत्पादन के हमारे दीर्घकालिक लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये परियोजनाएं भारत की विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने, रोजगार पैदा करने, निर्यात को बढ़ावा देने और विकसित भारत में योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।”

मारुति सुज़ुकी मैन्युफैक्चरिंग फुटप्रिंट
प्लांट्सप्रोडक्शन कैपेसिटी
हंसलपुर10 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष
मानेसर9 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष
गुरुग्राम5 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष
खरखौदा5 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष
----------------------------------------------------------------------------
गुजरात में मारुति सुज़ुकी के हंसलपुर संयंत्र का अवलोकन
संयंत्र का स्थानहंसलपुर, गुजरात
क्षेत्रफलएकीकृत सप्लायर्स पार्क के साथ 640 एकड़
कुल निवेश25,288.7 करोड़ रुपए
उत्पादन क्षमता10 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष
----------------------------------------------------------------------------
संचालन की शुरुआत
प्लांट एफरवरी 2017
प्लांट बीजनवरी 2019
प्लांट सीअप्रैल 2021
प्लांट डीजुलाई 2026
----------------------------------------------------------------------------
वर्तमान उत्पादन मॉडल
प्लांट एबलेनो
प्लांट बीफ्रोंक्स और स्विफ्ट
प्लांट सीफ्रोंक्स और ई-विटारा
प्लांट डीई-विटारा
----------------------------------------------------------------------------
उत्पादन के माइलस्टोन
संचयी 10 लाख21 अक्टूबर 2020
संचयी 20 लाख18 अगस्त 2022
संचयी 30 लाख4 दिसंबर 2023
संचयी 40 लाख4 मार्च 2025
संचयी 50 लाख7 मई 2026

सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने की मारुति सुज़ुकी की प्रतिबद्धता के तहत, कंपनी ने मार्च 2024 में प्रधानमंत्री गतिशक्ति कार्यक्रम के तहत अपने हंसलपुर संयंत्र में भारत की पहली ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग की शुरुआत की। मारुति सुज़ुकी ने मार्च 2023 में शिपमेंट शुरू होने के बाद से अब तक कुल 7.5 लाख से अधिक वाहनों को भेजा है, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन, वाहन परिवहन में ईंधन की खपत में काफी कमी आई है और सड़क पर भीड़भाड़ कम हुई है। फरवरी 2026 में, गुजरात इन-प्लांट रेलवे साइडिंग 'वेरा के वेरीफाइड कार्बन स्टैंडर्ड' ("वीसीएस") कार्यक्रम के तहत पंजीकृत होने वाली विश्व की पहली मोडल शिफ्ट ट्रांसपोर्टेशन परियोजना बन गई।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़फ्रोंक्स, स्विफ्ट, बलेनो की हाई डिमांड; गुजरात प्लांट की चौथी यूनिट हुई शुरू