पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मारुति का लगा जैकपॉट, CNG कारों की बुकिंग में 40% का इजाफा हुआ
मारुति के पास देश का सबसे बड़ा CNG कारों का पोर्टफोलियो हैं। कंपनी ने बताया कि उसकी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) से चलने वाली गाड़ियों की बुकिंग में लगभग 40% की बढ़ोतरी हुई है। भारत में सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने मई महीने में डीजल और पेट्रोल की कीमतें कम से कम चार बार बढ़ाईं।

मारुति सुजुकी इंडिया ने मई 2025 सेल्स का आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी को बीते महीने साल-दर-साल के आधार पर 34.76% की ग्रोथ मिली। वहीं, उसकी बिक्री बढ़कर रिकॉर्ड 242,688 यूनिट पर पहुंच गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में कुल 180,077 यूनिट बेची थीं। दूसरी तरफ, मई 2026 में घरेलू बिक्री भी 193,535 यूनिट के हाई लेवल पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 138,690 यूनिट बिकी थीं। खास बात ये है कि देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच मारुति की CNG कारों की डिमांड में गजब का इजाफा देखने को मिला।
मारुति के पास देश का सबसे बड़ा CNG कारों का पोर्टफोलियो हैं। कंपनी ने बताया कि उसकी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) से चलने वाली गाड़ियों की बुकिंग में लगभग 40% की बढ़ोतरी हुई है। भारत में सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने मई महीने में डीजल और पेट्रोल की कीमतें कम से कम चार बार बढ़ाईं, ताकि ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से हुए कुछ नुकसान की भरपाई की जा सके।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Tata Nexon CNG
₹ 8.3 - 13.42 लाख
Tata Nexon
₹ 7.37 - 14.22 लाख
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.48 लाख
मारुति कार का CNG पोर्टफोलियो
मारुति के CNG पोर्टफोलियो की बात करें तो हैचबैक सेगमेंट में एस-प्रेसो, ऑल्टो K10, वैगनआर, सेलेरियो, स्विफ्ट और बलेनो शामिल हैं। वहीं, सेडान सेगमेंट में डिजायर शामिल है। वहीं, SUVs/MUVs/क्रॉसओवर की लिस्ट में ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा और XL6 शामिल हैं। वैन्स और कमर्शियल सेगमेंट में ईको, टूर (H1/H3) शामिल हैं। कुल मिलाकर कंपनी के पास 15 CNG कार हैं। इनका माइलेज भी 35KmKg तक होता है।
कंपनी को हर सेगमेंट में मिली ग्रोथ
मई में ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित मिनी कारों की बिक्री पिछले महीने 16,275 यूनिट की रही, जो मई 2025 में 6,776 यूनिट थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित मिनी कारों की बिक्री पिछले महीने मई 2025 में 6,776 यूनिट से बढ़कर 16,275 यूनिट हो गई। बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर सहित कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 81,555 यूनिट हो गई, जो मई 2025 में 61,960 यूनिट थी। यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री, जिसमें ब्रेजा, अर्टिगा, ई विटारा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विटारा और XL6 शामिल हैं, इस महीने में बढ़कर 79,267 यूनिट हो गई। पिछले साल इसी महीने में 54,899 यूनिट थीं।
इसी तरह, वैन सेगमेंट ईको की बिक्री मई 2026 में 13,240 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 12,327 यूनिट थी। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि हल्के कमर्शियल व्हीकल (LCV) सुपर कैरी की बिक्री पिछले साल के इसी महीने में 2,728 यूनिट की तुलना में 3,198 यूनिट रही। कंपनी ने कहा कि एक्सपोर्ट पिछले महीने 41,914 यूनिट रहा, जो मई 2025 में 31,219 यूनिट था।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


