Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki Ciaz Sales 173 Unit in July 2025
इस कार का स्टॉक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, कंपनी 4 महीने पहले ही हमेशा के लिए कर चुकी बंद

इस कार का स्टॉक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, कंपनी 4 महीने पहले ही हमेशा के लिए कर चुकी बंद

संक्षेप:

मारुति सुजुकी ने अपनी लग्जरी सेडान सियाज को अप्रैल 2025 में हमेशा के लिए बंद कर दिया था। हालांकि, अभी भी कंपनी के कई नेक्सा डीलर्स के पास इसका स्टॉक बचा हुआ है। पिछले महीने यानी जुलाई में इसकी 173 यूनिट बिकीं।

Aug 01, 2025 04:29 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मारुति सुजुकी ने अपनी लग्जरी सेडान सियाज को अप्रैल 2025 में हमेशा के लिए बंद कर दिया था। हालांकि, अभी भी कंपनी के कई नेक्सा डीलर्स के पास इसका स्टॉक बचा हुआ है। पिछले महीने यानी जुलाई में इसकी 173 यूनिट बिकीं। कंपनी पिछले महीने इसकी इसके स्टॉक को खत्म करने के लिए 45 हजार रुपए का डिस्काउंट भी दे रही थी। खास बात ये है कि बंद होने के बाद जून में इसकी 1028 यूनिट बिकी थीं। ये इसकी पिछले एक साल के दौरान दूसरी सबसे बड़ी सेल भी थी। बता दें कि इसकी शुरुआती कीमत 9.41 लाख रुपए है। हालांकि, इसके कई वैरिएंट अब आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
मारुति सियाज की 13 महीने की सेल्स
महीनायूनिट
जुलाई 2024603
अगस्त 2024707
सितंबर 2024662
अक्टूबर 2024659
नवंबर 2024597
दिसंबर 2024464
जनवरी 2025768
फरवरी 20251097
मार्च 2025676
अप्रैल 2025321
मई 2025458
जून 20251028
जुलाई 2025173
टोटल8213

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.41 - 12.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 8.1 - 11.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor EV

Tata Tigor EV

₹ 12.49 - 13.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 27.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.99 - 25.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति सियाज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति सुजुकी ने फरवरी 2024 में अपनी इस लग्जरी सेडान सियाज को नए सेफ्टी अपडेट किए थे। कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं। डुअल टोन में ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ऑप्यूलेंट रेड, ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ग्रैंड्योर ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ डिग्निटी ब्राउन कलर ऑप्शन मिलेंगे। नए वैरिएंट को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में लॉन्च किया गया है।

ये भी पढ़ें:मिडिल क्लास ने इस कंपनी को बनाया 'कारों का किंग', खरीद डालीं 1.80 लाख गाड़ियां

सियाज के नए वैरिएंट के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वर्जन 20.65km/l और ऑटोमेटिक वर्जन 20.04 km/l तक का माइलेज देता है।

सियाज के नए वैरिएंट के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वर्जन 20.65km/l और ऑटोमेटिक वर्जन 20.04 km/l तक का माइलेज देता है।

ये भी पढ़ें:ये है देश की सबसे सस्ती ये 7-सीटर कार, जुलाई में गुपचुप 12341 लोगों ने खरीद डाली

मारुति ने सियाज में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। इसमें अब हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया है। यानी ये सभी वैरिएंट्स में मिलेगा। कार में डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इस सेडान में पैसेंजर पहले से ज्यादा सेफ रहेंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।