
बीते 5 महीनों से नहीं खुला इस मारुति कार का खाता, अब आया ₹88000 का डिस्काउंट; जानिए डिटेल्स
मारुति सुजुकी की कारों पर जनवरी, 2026 के दौरान बंपर छूट देखने को मिल रही है। इसी क्रम में डीलरशिप की ओर से कभी पॉपुलर सेडान रही मारुति सुजुकी सियाज (Maruti Suzuki Ciaz) पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति सुजुकी की कारों पर जनवरी, 2026 के दौरान बंपर छूट देखने को मिल रही है। इसी क्रम में डीलरशिप की ओर से कभी पॉपुलर सेडान रही मारुति सुजुकी सियाज (Maruti Suzuki Ciaz) पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। दरअसल, कंपनी ने ऑफिशियली सियाज की बिक्री भारत में बंद कर दी है। अब चुनिंदा डीलरों के पास ही कुछ यूनिट्स बची हुई है। हालांकि, बीते लगातार 5 महीनों से सियाज को एक भी खरीददार नहीं मिले हैं। बता दें कि इस दौरान ग्राहक मारुति सियाज खरीदने पर अधिकतम 88,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 60,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






कुछ ऐसे हैं कार के फीचर्स
दूसरी ओर सियाज में LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेललैंप और 16-इंच का अलॉय व्हील दिया गया है। जबकि कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और क्रूज कंट्रोल जैसे बेसिक फीचर्स दिए गए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Amaze
₹ 8.1 - 11.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इतनी है कार की कीमत
पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सियाज में 1.5-लीटर का नेचुरली एस्पिरिटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 105bhp की अधिकतम पावर और 138Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। मारुति सियाज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.40 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 12.45 लाख रुपये तक जाती है। मारुति सियाज का मुकाबला होंडा सिटी और हुंडई वरना जैसी सेडान कारों से होता है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




