महंगे पेट्रोल की टेंशन दूर करके ये कार, 32 लीटर के टैंक से 853Km दौड़ेगी; 6 एयरबैग, कीमत ₹4.70 लाख

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

एक सप्ताह के अंदर ये दूसरा मौका है जब फ्यूल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे पहले इसमें 3-3 रुपए का इजाफा किया गया था। रिपोर्ट की माने तो कीमतें आगे भी बढ़ने की पूरी संभावना हैं। ऐसे में आप अपने लिए नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तब ऐसे ऑप्शन पर जाएं जो शानदार माइलेज दे।

महंगे पेट्रोल की टेंशन दूर करके ये कार, 32 लीटर के टैंक से 853Km दौड़ेगी; 6 एयरबैग, कीमत ₹4.70 लाख
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। एक सप्ताह के अंदर ये दूसरा मौका है जब फ्यूल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे पहले इसमें 3-3 रुपए का इजाफा किया गया था। रिपोर्ट की माने तो कीमतें आगे भी बढ़ने की पूरी संभावना हैं। ऐसे में आप अपने लिए नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तब हमारा सजेशन है कि एक ऐसे ऑप्शन पर जाएं जो सस्ती होने के साथ शानदार माइलेज भी दे। इस मामले में मारुति सेलेरियो सबसे आगे नजर आती है। दरअसल, इस ये देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार भी है। कंपनी के दावे के मुताबिक, ये एक लीटर पेट्रोल में 26.68 km का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 4.70 लाख से 6.73 लाख रुपए तक हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

फुल टैंक पर 853Km का सफर
सेलेरियो में K10C डुअलजेट 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। ये स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ आता है। ये इंजन 66 hp का पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके LXI वैरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता। कंपनी के दावा के मुताबिक, इसका माइलेज 26.68 kmpl है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 35.60 km/kg है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 5.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 3.5 - 5.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति सेलेरियो में 32 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। आप इसका टैंक फुल कराकर 26.68 km प्रति लीटर माइलेज के हिसाब से 853Km का सफर तय कर सकते हैं। एक उदाहरण के तौर पर समझा जाए तो आप दिल्ली से श्रीनगर, दिल्ली से भोपाल, दिल्ली से उदयपुर या दिल्ली से प्रयागराज का सफर तय कर सकते हैं। इतना सफर करने के बाद भी कार का पेट्रोल खत्म नहीं होगा। खास बात ये है कि इसके माइलेज के मामले में मारुति के दूसरे सभी मॉडल के साथ टाटा, हुंडई समेत दूसरी कंपनियों की कारें काफी पीछे हैं।

मारुति सेलेरियो का एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स
सेलेरियो में नया रेडिएंट फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलाइट यूनिट और फॉग लाइट केसिंग मिलता है। ब्लैक एक्सेंट वाला फ्रंट बंपर ङी दिया है। इसमें कुछ एलिमेंट एस-प्रेसो से भी लिए गए हैं। कार का साइड प्रोफाइल भी आउटगोइंग मॉडल की तुलना में पूरी तरह से अलग है। इसमें 15-इंच के अलॉय व्हील नए डिजाइन के साथ दिए हैं। पीछे की तरफ बॉडी कलर्ड रियर बंपर, फ्लुइड लुकिंग टेललाइट्स और एक कर्वी टेलगेट मिलता है।

सेलेरियो में स्पेस को बढ़ाया गया है। कार के अंदर फर्स्ट-इन-सेगमेंट हिल होल्ड असिस्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। कार में शार्प डैश लाइन्स के साथ सेंटर-फोकस विजुअल अपील, क्रोम एक्सेंट के साथ ट्विन-स्लॉट एसी वेंट्स, नया गियर शिफ्ट डिजाइन और अपहोल्स्ट्री के लिए नया डिजाइन दिया है। इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो डिस्प्ले एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।

कार में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट (फर्स्ट-इन सेगमेंट) के साथ इसमें कुल 12 सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि नई सेलेरियो फ्रंटल-ऑफसेट, साइड क्रैश और पैदल पैसेंजर सेफ्टी जैसे सभी भारतीय सुरक्षा नियमों का पालन करती है। इसे कुल 6 कलर्स जैसे सॉलिड फायर रेड और स्पीडी ब्लू के साथ आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर, ग्लिस्निंग ग्रे, कैफीन ब्राउन, रेड और ब्लू में खरीद सकते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।