35 km का माइलेज देती है यह कार, कीमत ₹4.69 लाख; अगस्त में ₹42,500 की छूट

लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर अगस्त, 2026 में ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर हैचबैक मारुति सुजुकी सेलिरियो (Maruti Suzuki Celerio) भी ऑफर में उपलब्ध है।

maruti suzuki celerio discounts and benefits up to rs 42500 in august 2026
मारुति सुजुकी सेलिरियो डिस्काउंट अगस्त 2026
Maruti Suzuki Celerio
केवल
₹6,200/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर अगस्त, 2026 में ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर हैचबैक सेलिरियो भी ऑफर में उपलब्ध है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी सेलिरियो (Maruti Suzuki Celerio) पर अधिकतम 42,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 15,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं सेलिरियो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल₹15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल₹9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल₹8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल₹15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल₹14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल₹9,900/ माह
अपनी EMI जानें

कुछ ऐसी है डिजाइन

मारुति सुजुकी सेलिरियो अपने शानदार डिजाइन और फीचर्स के कारण भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर है। इसके बाहरी हिस्से में एक आकर्षक फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी हेडलैंप और मॉडर्न अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, कार में 313 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी दिया गया है, जो रोजमर्रा के सामान के लिए काफी है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

EMI केवल₹6,200/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

EMI केवल₹6,600/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 5.45 लाख

EMI केवल₹4,900/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 3.5 - 5.25 लाख

EMI केवल₹4,600/ माह
अपनी EMI जानें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.53 - 5.61 लाख

EMI केवल₹6,000/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.35 - 7.55 लाख

EMI केवल₹7,000/ माह
अपनी EMI जानें

3-स्टार सेफ्टी से लैस है कार

सेफ्टी के मामले में भी अब यह कार पहले से काफी बेहतर हो गई है। कंपनी ने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड कर दिए हैं, जो हर वैरिएंट में मिलते हैं। इसके साथ ही कार में एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी (EBD), रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। ग्लोबल एनकैप (Global NCAP) के हालिया क्रैश टेस्ट में इस कार ने 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।

पावरट्रेन के हैं कई ऑप्शन

परफॉर्मेंस के लिए सेलिरियो में 1.0-लीटर का नेक्स्ट-जेन K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 66bhp की पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स दोनों का ऑप्शन मिलता है। यह कार सीएनजी (CNG) वैरिएंट में भी आती है। सीएनजी मोड पर यह इंजन 56bhp की पावर जेनरेट करता है। शहर में आसान ड्राइविंग के लिए इसकी परफॉर्मेंस बेहद शानदार है।

35 किमी से ज्यादा है माइलेज

माइलेज इस कार की सबसे बड़ी यूएसपी है। पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट में यह कार लगभग 25.24 किमी/लीटर का माइलेज देती है। वहीं, इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट में 26.68 किमी/लीटर तक का बेहतरीन माइलेज मिल जाता है। इसके सीएनजी मॉडल का माइलेज तो करीब 35 किमी/किलोग्राम तक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.69 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 6.73 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़35 km का माइलेज देती है यह कार, कीमत ₹4.69 लाख; अगस्त में ₹42,500 की छूट