26 KM+ माइलेज देती है मारुति की यह कार, अब आया ₹54,500 का डिस्काउंट; कीमत ₹5 लाख से कम
मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर सितंबर, 2026 के दौरान ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर हैचबैक Maruti Suzuki Celerio पर भी शानदार छूट मिल रही है।

अगले कुछ दिनों में नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर सितंबर, 2026 के दौरान ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर हैचबैक मारुति सुजुकी सिलेरियो (Maruti Suzuki Celerio) पर भी शानदार छूट मिल रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सिलेरियो खरीदने पर अधिकतम 54,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं सिलेरियो पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के साथ इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
यहां देखें वैरिएंट वाइज छूट
बता दें कि सितंबर, 2026 के दौरान मारुति सुजुकी सिलेरियो के पेट्रोल (MT, AGS) और सीएनजी, सभी वैरिएंट्स पर कुल 54,500 रुपये तक की बचत मिल रही है। इसमें 10,000 का स्पॉट ऑफर, 17,000 का RIPS यानी कुल 27,000 का कंज्यूमर डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा, ग्राहकों को 10,000 का PCM बोनस, 15,000 का एक्सचेंज बोनस (या 10,000 का स्क्रैपेज बोनस), 2,500 तक का इंस्टीट्यूशनल सेल्स ऑफर और 2,100 तक का रूरल सेल्स ऑफर दिया जा रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख
Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख
Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.7 - 5.45 लाख
Maruti Suzuki S-Presso
₹ 3.5 - 5.25 लाख
Renault Kwid
₹ 4.53 - 5.61 लाख
कुछ ऐसी है डिजाइन
मारुति सुजुकी सेलिरियो अपने शानदार डिजाइन और फीचर्स के कारण भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर है। इसके बाहरी हिस्से में एक आकर्षक फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी हेडलैंप और मॉडर्न अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, कार में 313 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी दिया गया है, जो रोजमर्रा के सामान के लिए काफी है।
3-स्टार सेफ्टी से लैस है कार
सेफ्टी के मामले में भी अब यह कार पहले से काफी बेहतर हो गई है। कंपनी ने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड कर दिए हैं, जो हर वैरिएंट में मिलते हैं। इसके साथ ही कार में एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी (EBD), रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। ग्लोबल एनकैप (Global NCAP) के हालिया क्रैश टेस्ट में इस कार ने 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
पावरट्रेन के हैं कई ऑप्शन
परफॉर्मेंस के लिए सेलिरियो में 1.0-लीटर का नेक्स्ट-जेन K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 66bhp की पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स दोनों का ऑप्शन मिलता है। यह कार सीएनजी (CNG) वैरिएंट में भी आती है। सीएनजी मोड पर यह इंजन 56bhp की पावर जेनरेट करता है। शहर में आसान ड्राइविंग के लिए इसकी परफॉर्मेंस बेहद शानदार है।
35 किमी से ज्यादा है माइलेज
माइलेज इस कार की सबसे बड़ी यूएसपी है। पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट में यह कार लगभग 25.24 किमी/लीटर का माइलेज देती है। वहीं, इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट में 26.68 किमी/लीटर तक का बेहतरीन माइलेज मिल जाता है। इसके सीएनजी मॉडल का माइलेज तो करीब 35 किमी/किलोग्राम तक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.69 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 6.73 लाख रुपये तक जाती है।

