Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki Car Prices To Increase From 15 January 2026
मारुति अपनी कारों पर खत्म कर सकती है एक्सट्रा डिस्काउंट, 15 जनवरी से इतने महंगे हो जाएंगे मॉडल

मारुति अपनी कारों पर खत्म कर सकती है एक्सट्रा डिस्काउंट, 15 जनवरी से इतने महंगे हो जाएंगे मॉडल

संक्षेप:

नए साल की पहली तारीख यानी 1 जनवरी 2026 से कारों के महंगे होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसमें धीरे-धीरे कई कंपनियों के नाम जुड़ते जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में देश की सबसे बड़ी और ज्यादा कार बेचने वाली मारुति सुजुकी का नाम भी शामिल होने वाला है।

Jan 06, 2026 08:52 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नए साल की पहली तारीख यानी 1 जनवरी 2026 से कारों के महंगे होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसमें धीरे-धीरे कई कंपनियों के नाम जुड़ते जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में देश की सबसे बड़ी और ज्यादा कार बेचने वाली मारुति सुजुकी का नाम भी शामिल होने वाला है। v3cars की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपनी कारों पर मिलने वाला अतिरिक्त डिस्काउंट अब वापस लेने वाली है। इसका मतलब है कि GST का फायदा तो बरकरार रहेगा, लेकिन इसके ऊपर दिए गए अतिरिक्त डिस्काउंट ग्राहकों को नहीं मिलेंगे। कंपनी 15 जनवरी से इस कदम को उठा सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, बीते साल कारों पर GTS रेट कम किए गए थे, तो मारुति सुजुकी ने अपनी ज्यादातर मॉडल रेंज में कीमतें कम करके इसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया। कम GTS की वजह से कीमत में सुधार के अलावा, मारुति सुजुकी ने डिमांड बढ़ाने के लिए अतिरिक्त डिस्काउंट देकर एक कदम और आगे बढ़ाया। इसके चलते कई एंट्री-लेवल मॉडल काफी ज्यादा अफॉर्डेबल हो गए थे। जैसे एस-प्रेसो के कुछ वैरिएंट पर GST की वजह से कीमत में एडजस्टमेंट के अलावा 67,000 रुपए तक की अतिरिक्त छूट मिली।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा ने XUV7XO कीमत का किया खुलासा, लेने के लिए इतने रुपए करने होंगे खर्च
मारुति कारों की एक्सपेक्टेड प्राइस हाइक
एस-प्रेसो67,000 रुपए तक
ऑल्टो48,000 रुपए तक
टूर H1 (ऑल्टो कैब)48,000 रुपए तक
ब्रेजा45,000 रुपए तक
ग्रैंड विटारा45,000 रुपए तक
वैगनआर25,000 रुपए तक
सेलेरियो25,000 रुपए तक
टूर H3 (वैगनआर कैब)25,000 रुपए तक
बलेनो15,000 रुपए तक
स्विफ्ट12,500 रुपए तक
फ्रोंक्स5,000 रुपए तक
डिजायरNA
अर्टिगाNA
ईकोNA
XL6NA
टूर S (डिजायर कैब)NA
टूर M (ईको कैब)NA
टूर V (अर्टिगा कैब)NA

15 जनवरी तक कार खरीदने में फायदा

ऐसे में जो कस्टमर आने वाले दिनों में मारुति कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके पास अभी भी पुरानी कीमतों पर कार खरीदने का मौका है। कई मामलों में खरीदार और भी ज्यादा डिस्काउंट के लिए मोलभाव कर सकते हैं, खासकर MY2025 स्टॉक पर जिसे डीलर नई कीमतें पूरी तरह लागू होने से पहले क्लियर करना चाहते हैं। इससे अगले कुछ दिन उन वैल्यू-फोकस्ड खरीदारों के लिए खास तौर पर आकर्षक हो सकते हैं जो ऑल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर और ब्रेजा जैसे पॉपुलर मॉडल देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:₹5.61 लाख की SUV ने विदेशों में दिखाई भारत की धाक, 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया

संभावित खरीदारों के लिए, सबसे जरूरी बात कार खरीदने की टाइमिंग है। जो लोग 15 जनवरी से पहले खरीदते हैं, उन्हें उन कीमतों का फायदा मिलेगा जो महीने के आखिर में मिलने वाली कीमतों से काफी कम होंगी। उस तारीख के बाद इंतजार करने का मतलब है उसी कार के लिए काफी ज्यादा पैसे देना, जब तक कि बाद में कोई नया डिस्काउंट या स्कीम अनाउंस न हो जाए।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।