30 जून तक मारुति की इस SUV पर मिलेगा ₹55000 का डिस्काउंट, फटाफट बना लो इसे खरीदने का प्लान!

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

कंपनी इस महीने अपनी इस सब कॉम्पैक्ट SUV पर 55 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट के साथ स्क्रैपेज बोनस शामिल है। कंपनी इसके सभी वैरिएंट यानी पेट्रोल और CNG दोनों पर ये डिस्काउंट दे रही है। एरिना शोरूम पर बिकने वाली इस कार पर इस ऑफर का फायदा 2 जून से 30 जून तक ही मिलेगा।

30 जून तक मारुति की इस SUV पर मिलेगा ₹55000 का डिस्काउंट, फटाफट बना लो इसे खरीदने का प्लान!
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मारुति सुजुकी इंडिया के एरिना शोरूम पर ब्रेजा सबसे प्रीमियम कार है। इसके पेट्रोल और CNG दोनों वैरिएंट की जबरदस्त डिमांड रहती है। कंपनी इस महीने अपनी इस सब कॉम्पैक्ट SUV पर 55 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट के साथ स्क्रैपेज बोनस शामिल है। कंपनी इसके सभी वैरिएंट यानी पेट्रोल और CNG दोनों पर ये डिस्काउंट दे रही है। एरिना शोरूम पर बिकने वाली इस कार पर इस ऑफर का फायदा 2 जून से 30 जून तक ही मिलेगा। बता दें कि मारुति ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमतें 8.69 लाख रुपए से 13.98 लाख रुपए के बीच है। वहीं, कंपनी इस महीने इस कार की कीमत में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी भी कर सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
अभी ऑफर पाएं
BMW X7
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
अभी ऑफर पाएं
BMW X5
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
अभी ऑफर पाएं

मारुति ब्रेजा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ब्रेजा में न्यू जेनरेशन K-सीरीज 1.5- डुअल जेट WT इंजन दिया है। ये स्मार्ट हाईब्रिट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। ये इंजन 103hp का पावर और 137Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी फ्यूल इफीशियंसी भी बढ़ गई है। न्यू ब्रेजा का मैनुअल वैरिएंट 20.15 kp/l और ऑटोमैटिक वैरिएंट 19.80 kp/l का माइलेज देगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.3 - 13.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.37 - 14.22 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.65 - 15.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है। ये कैमरा बेहद हाईटेक और मल्टी इन्फॉर्मेशन देने वाला कैमरा है। इस कैमरा को कार के 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसे सुजुकी और टोयोटा दोनों ने मिलकर तैयार किया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है। इस कैमरा की खास बात ये है कि कार के अंदर बैठकर ही कार के चारों तरफ के विजुअल स्क्रीन पर देख पाएंगे।

कार में पहली बार वायरलेस चार्जिंग डॉक भी दिया गया है। इस डॉक की मदद से आप वायरलेस स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज कर पाएंगे। ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें ओवरहीट से बचने के लिए भी सेफ्टी का पूरा इंतजाम किया गया है। इसमें मारुति के कई कनेक्टिंग फीचर्स भी मिलेंगे। जो इस कॉम्पैक्ट SUV को बेहद शानदार और एडवांस्ड बनाते हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।