₹12 लाख से कम की कीमत वाली बेस्ट CNG SUVs, शुरुआती कीमत ₹7 लाख से भी कम, लिस्ट में टाटा और मारुति भी

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

इन एसयूवी की शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये से कम है। इनमें सबसे अफोर्डेबल की कीमत 7 लाख रुपये से भी कम है। इन सीएनजी एसयूवी में मारुति सुजुकी और टाटा के साथ हुंडई की सीएनजी एसयूवी भी शामिल है।

₹12 लाख से कम की कीमत वाली बेस्ट CNG SUVs, शुरुआती कीमत ₹7 लाख से भी कम, लिस्ट में टाटा और मारुति भी

किफायती दाम में शानदार CNG SUV तलाश रहे हैं, तो हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद तीन बेहतरीन ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन एसयूवी की शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये से कम है। इनमें सबसे अफोर्डेबल की कीमत 7 लाख रुपये से भी कम है। इन सीएनजी एसयूवी में मारुति सुजुकी और टाटा के साथ हुंडई की सीएनजी एसयूवी भी शामिल है। इनमें आपको जबर्दस्त डिजाइन और इंजन के साथ कई सारे फीचर्स भी मिलेंगे। तो आइए जान लेते हैं इन इन एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Maruti Brezza CNG

अगर आप एक प्रैक्टिकल, दमदार और किफायती CNG SUV की तलाश में हैं, तो ब्रेजा आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन। इसमें 88 हॉर्सपावर का 1.5 लीटर 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 22.95 किमी/किग्रा की माइलेज ऑफर करता है। इसमें स्पेशियस इंटीरियर और बेहतरीन राइड क्वालिटी भी है। CNG वेरिएंट भी काफी अच्छे फीचर्स से लैस हैं। इसके केवल टॉप ZXi+ वेरिएंट में ही फैक्ट्री-फिटेड CNG किट नहीं मिलती। इसमें एक बड़ा CNG टैंक दिया गया है, जिसके कारण बूट स्पेस थोड़ा कम हो जाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.3 - 13.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.37 - 14.22 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.8 - 9.57 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

Tata Nexon CNG

नेक्सॉन सीएनजी देश की इकलौती सीएनजी गाड़ी है जिसमें टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है। इसका 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन 100 हॉर्सपावर की पावर जेनरेट करता है, जो किसी भी सीएनजी एसयूवी में सबसे अधिक है। इसकी माइलेज 18.55 किमी/किग्रा। नेक्सॉन सीएनजी अलग-अलग प्राइस रेंज में उपलब्ध है। इसके टॉप मॉडल कई बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं। इसमें ट्विन सीएनजी टैंक भी मिलते हैं, जिससे बूट स्पेस को ज्यादा से ज्यादा रखने में मदद मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 8.30 लाख रुपये है।

Hyundai Exter CNG

एक्सटर सीएनजी अपने रिफाइन्ड पावरट्रेन और बेहतरीन ड्राइव-एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है। इसका 69 हॉर्सपावर वाला 1.2 लीटर 4-सिलेंडर इंजन शांत है और तेजी से रेव करता है। इसकी ओवरऑल स्मूथनेस भी कमाल की है। यह इस सूची में सबसे अधिक माइलेज देने वाली सीएनजी एसयूवी है। इसकी माइलेज 26.55 किमी/किग्रा है और इसका कॉम्पैक्ट शेप सिटी यूज के लिए बेस्ट है। एक्सटर में ट्विन सीएनजी टैंक भी मिलते हैं, जो बूट स्पेस को ज्यादा कम नहीं करते। इसके टॉप वेरिएंट में कई बेहतरीन फीचर्स भी मौजूद हैं। इसकी शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये है।

Tata Punch CNG

पंच सीएनजी अकेली सीएनजी एसयूवी है, जो ऑटोमैटिक एएमटी गियरबॉक्स के साथ आती है। इससे ड्राइविंग का एक्सपीरियंस काफी शानदार हो जाता है। अपने कॉम्पैक्ट शेप और 25.85 किमी/किग्रा की अच्छी माइलेज के कारण यह शहर में चलाने के लिए बेस्ट है। इसमें भी आपको ट्विन सीएनजी टैंक देखने को मिलेंगे। इसकी शुरुआती कीमत 6.75 लाख रुपये है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।