Maruti ने दिया झटका, महंगी हो गई सबकी फेवरेट SUV, शुरुआती कीमत अभी भी 7.5 लाख से कम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी ब्रेजा महंगी हो गई है। कंपनी ने ब्रेजा के सेलेक्टेड सीएनजी वेरिएंट की कीमत में 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। बाकी वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं डीटेल।

Maruti Suzuki Brezza
मारुति सुजुकी ब्रेजा
Maruti Suzuki Baleno 2026
केवल
₹8,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी की सबसे पॉप्युलर एसयूवी में से एक यानी ब्रेजा (Brezza) महंगी हो गई है। कंपनी ने अगस्त 2026 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार अब कंपनी ने ब्रेजा की नई कीमतों के बारे में जानकारी भी दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार इस एसयूवी के सभी वेरिएंट महंगे नहीं हुए हैं। कंपनी ने ब्रेजा के सेलेक्टेड सीएनजी वेरिएंट की कीमत में 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। बाकी वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
EMI केवल₹9,700/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.17 लाख
EMI केवल₹7,900/ माह
अपनी EMI जानें
Kia Sonet
₹ 7.41 - 14.47 लाख
EMI केवल₹9,700/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Venue
₹ 8 - 15.64 लाख
EMI केवल₹10,500/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.73 - 9.99 लाख
EMI केवल₹8,800/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें

ब्रेजा के चार वेरिएंट

ब्रेजा को LXi, VXi, ZXi और ZXi+ चार वेरिएंट में सेल किया जाता है। इसमें पेट्रोल और CNG दोनों पावरट्रेन का ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल मॉडल में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाता है, जबकि सीएनजी वर्जन में इसी इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट मिलती है। ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Baleno 2026

Maruti Suzuki Baleno 2026

₹ 6.8 लाख से शुरू

EMI केवल₹8,900/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki XL5

Maruti Suzuki XL5

₹ 5 लाख से शुरू

EMI केवल₹6,600/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

EMI केवल₹11,900/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

EMI केवल₹6,200/ माह
अपनी EMI जानें

इन वेरिएंट की कीमत बढ़ी

कीमतों में बदलाव की बात करें, तो ब्रेजा LXi CNG, ZXi CNG और ZXi CNG ड्यूल-टोन वेरिएंट अब 5 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। इन तीनों वेरिएंट की कीमत में एक जैसी बढ़ोतरी की गई है। ब्रेजा के बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस प्राइसहाइक के बाद भी ब्रेजा की शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये और टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 13.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

2026 मारुति ब्रेजा में आया 1.0 लीटर का टर्बो इंजन

मारुति नई ब्रेजा में 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी ऑफर कर रही है। हालांकि, यह 3-सिलेंडर इंजन पहले से ही फ्रॉन्क्स में इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन ब्रेजा में यह पहली बार आ रहा है। यह इंजन 108 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है। 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो मारुति सुजुकी की किसी भी पैसेंजर गाड़ी के लिए पहली बार है। अब तक, मारुति की हर मैनुअल पैसेंजर गाड़ी में 5 गियर ही आते थे। दिलचस्प बात यह है कि फ्रॉन्क्स, जिसमें यही 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन लगा है, उसमें अभी भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही है।

5 सितंबर को आ रही नई बलेनो

मारुति सुजुकी 5 सितंबर को भारत में बलेनो फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी बलेनो फेसलिफ्ट में सीएनजी + एएमटी कॉम्बिनेशन ऑफर कर सकती है। साथ ही इसमें लेवल 1 ADAS, बड़ी इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन भी देखने को मिल सकती है। बलेनो फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में भी हल्के-फुल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़मारुति ने दिया झटका, महंगी हो गई सबकी फेवरेट SUV, शुरुआती कीमत 7.5 लाख से कम