देखते ही देखते इस SUV को मिली 1 लाख से ज्यादा बुकिंग, बिक्री भी 15 लाख के पार; कीमत ₹7.50 लाख
मारुति सुजुकी ने बिक्री के मामले में एक और नया मुकाम हासिल कर लिया है। कंपनी ने अपनी बेहद पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति ब्रेजा की 15 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचने का रिकॉर्ड बनाया है।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बिक्री के मामले में एक और नया मुकाम हासिल कर लिया है। कंपनी ने अपनी बेहद पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति ब्रेजा की 15 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। जब से यह कार भारतीय मार्केट में आई है, तब से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। बता दें कि हाल में ही कंपनी ने ब्रेजा को अपडेट करके मार्केट में उतारा है। अपडेटेड ब्रेजा को मार्केट में आते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। कुछ ही समय में इसे 1 लाख से ज्यादा की बुकिंग मिल गई। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।
गजब है ब्रेजा का क्रेज
पिछले एक दशक में ब्रेजा ने देश के कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। यह कार ग्राहकों की उम्मीदों पर लगातार खरी उतरी है। एनडीटीवी ऑटो में छपी एक खबर के अनुसार, ग्राहकों के बीच इस कार का क्रेज इतना जबरदस्त है कि करीब 56 पर्सेंट लोग अपनी नई कार खरीदने की शुरुआत करने से पहले ही ब्रेजा लेने का मन बना चुके होते हैं। चाहे अमीर लोग हों, ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स हों या फिर आज के युवा, हर कोई इस कार को अपनी लाइफस्टाइल और पसंद से जोड़कर देखता है।
मिलते हैं कई इंजन के ऑप्शन
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें दो इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पहला 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल और दूसरा 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। बता दें कि 1.5 लीटर वाले इंजन में पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी का ऑप्शन भी मौजूद है। यह एसयूवी पेट्रोल वैरिएंट में लगभग 17 से 20 kmpl का माइलेज दे देती है। वहीं, CNG मोड पर इसका माइलेज 25 km/kg से ज्यादा का मिल जाता है।
धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स
मारुति सुजुकी ब्रेजा में 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो-एप्पल कारप्ले, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, सनरूफ और सीएनजी मॉडल में अंडरबॉडी टैंक की वजह से ज्यादा बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ESP, हिल होल्ड, TPMS और ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। क्रैश टेस्ट में इसके पुराने मॉडल को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।
इन कारों से होता है मुकाबला
मारुति सुजुकी ब्रेजा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.50 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 13.70 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि 4 मीटर से छोटी इस एसयूवी का मुकाबला भारतीय मार्केट में स्कोडा काइलाक, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO, निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट काइगर जैसी कारों से होता है।


