Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki brezza reaches over 140000 homes by 2025
गजब! हर महीने करीब 14000 से लोग खरीद रहे मारुति की ये SUV, कीमत ₹8 लाख से थोड़ी ज्यादा

गजब! हर महीने करीब 14000 से लोग खरीद रहे मारुति की ये SUV, कीमत ₹8 लाख से थोड़ी ज्यादा

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) हमेशा से एक पॉपुलर एसयूवी रही है। बता दें कि साल 2025 की शुरुआत यानी जनवरी से लेकर अक्टूबर के दौरान मारुति सुजुकी ब्रेजा को 1,40,000 से ज्यादा ग्राहक मिल चुके हैं।

Nov 24, 2025 11:40 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) हमेशा से एक पॉपुलर एसयूवी रही है। मारुति सुजुकी ब्रेजा ने साल 2025 में भी कमाल कर दिया है। साल 2025 की शुरुआत यानी जनवरी से लेकर अक्टूबर के दौरान मारुति सुजुकी ब्रेजा को 1,40,000 से ज्यादा ग्राहक मिल चुके हैं। इसी दौरान अप्रैल महीने में मारुति सुजुकी ब्रेजा को करीब 17,000 ग्राहक मिले थे। बता दें कि मार्केट में मारुति सुजुकी ब्रेजा का मुकाबला किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा XUV 3X0 जैसी एसयूवी से होता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभी भी दो महीने बाकी

बता दें कि अभी भी साल खत्म होने में 2 महीने बाकी है तो यह आंकड़ा 1,80,000 तक भी पहुंच सकता है। अगर कुल मंथली बिक्री को मिलाकर बात करें तो मारुति सुजुकी ब्रेजा ने अब तक 1,43,660 यूनिट एसयूवी की बिक्री कर डाली है। बता दें कि कंपनी साल 2026 में इसके अपडेटेड वर्जन को लाने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी ब्रेजा की मंथली बिक्री के अलावा इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

दमदार इंजन से लैस है ब्रेजा

अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सुजुकी ब्रेजा में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 101bhp की अधिकतम पावर और 136Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा, मारुति ब्रेजा में पावरट्रेन के तौर पर सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है।

इतनी है एसयूवी की कीमत

दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा में ग्राहकों को 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर साउंडबॉक्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइट, वायरलेस फोन चार्जर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर भी दिया गया है। मारुति ब्रेजा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 13.01 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।