मारुति ब्रेजा पर आई 'स्टॉक क्लियरेंस सेल', मिल रहा ₹80000 का डिस्काउंट; 24 जुलाई को आ रहा नया मॉडल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ब्रेजा पर 25,000 रुपए के एक्स्ट्रा कंज्यूमर ऑफर्स दे रही है। ग्राहकों के लिए 5,000 रुपए के इंस्टीट्यूशनल बेनिफिट के साथ-साथ 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस का भी फायदा मिलेगा। डीलर्स की तरफ से सेलेक्टेड यूनिट पर 25,000 रुपए की एक्स्ट्रा कंज्यूमर ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Maruti Suzuki Brezza Massive Discounts Ahead Facelift Launch 24 July
Maruti Suzuki Brezza
केवल
10,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी इंडिया ब्रेजा SUV का नया मॉडल 24 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। ऐसे में कंपनी ब्रेजा के मौजूदा मॉडल पर इस महीने शानदार डिस्काउंट दे रही है। ये भी कहा जा सकता है कि ये ब्रेजा की स्टॉक क्लियरेंस सेल है। खास बात ये है कि कंपनी ने इस महीने अपनी ज्यादातर कारों को महंगा कर दिया है, जबकि ब्रेजा की कीमत में एक रुपया भी नहीं बढ़ाया। एरिना डीलरशिप पर इसकी इन्वेंट्री को खत्म करने के लिए 55,000 रुपए तक डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, 25,000 रुपए के एस्क्ट्रा बेनिफिट भी मिल रहे हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
पात्रता जांचें
BMW 5 Series
₹ 75.8 लाख से शुरू
EMI केवल99,200/ माह
पात्रता जांचें
BMW 2 Series Gran Coupe
₹ 46.9 - 48.9 लाख
EMI केवल61,400/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल79,200/ माह
पात्रता जांचें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
EMI केवल17,700/ माह
पात्रता जांचें

इस महीने कंपनी ब्रेजा पर 25,000 रुपए के एक्स्ट्रा कंज्यूमर ऑफर्स दे रही है। संभावित ग्राहकों के लिए 5,000 रुपए के इंस्टीट्यूशनल बेनिफिट के साथ-साथ 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस का भी फायदा मिलेगा। डीलर्स की तरफ से सेलेक्टेड यूनिट पर 25,000 रुपए की एक्स्ट्रा कंज्यूमर ऑफर्स भी मिल रहे हैं। इस तरह से ये डिस्काउंट बढ़कर 80,000 रुपए तक हो जाता है। डीलर्स को इस बात का पता है कि नया मॉडल आने से पुरानी की ब्रिकी खत्म हो सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

EMI केवल10,900/ माह
पात्रता जांचें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.3 - 13.42 लाख

EMI केवल10,900/ माह
पात्रता जांचें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.37 - 14.22 लाख

EMI केवल9,700/ माह
पात्रता जांचें
Volkswagen Tera

Volkswagen Tera

₹ 9 - 15 लाख

EMI केवल11,800/ माह
पात्रता जांचें

मारुति ब्रेजा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ब्रेजा में न्यू जेनरेशन K-सीरीज 1.5- डुअल जेट WT इंजन दिया है। ये स्मार्ट हाईब्रिट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। ये इंजन 103hp का पावर और 137Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी फ्यूल इफीशियंसी भी बढ़ गई है। न्यू ब्रेजा का मैनुअल वैरिएंट 20.15 kp/l और ऑटोमैटिक वैरिएंट 19.80 kp/l का माइलेज देगा।

इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है। ये कैमरा बेहद हाईटेक और मल्टी इन्फॉर्मेशन देने वाला कैमरा है। इस कैमरा को कार के 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसे सुजुकी और टोयोटा दोनों ने मिलकर तैयार किया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है। इस कैमरा की खास बात ये है कि कार के अंदर बैठकर ही कार के चारों तरफ के विजुअल स्क्रीन पर देख पाएंगे।

कार में पहली बार वायरलेस चार्जिंग डॉक भी दिया गया है। इस डॉक की मदद से आप वायरलेस स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज कर पाएंगे। ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें ओवरहीट से बचने के लिए भी सेफ्टी का पूरा इंतजाम किया गया है। इसमें मारुति के कई कनेक्टिंग फीचर्स भी मिलेंगे। जो इस कॉम्पैक्ट SUV को बेहद शानदार और एडवांस्ड बनाते हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।