कब लॉन्च होगी नई मारुति ब्रेजा? जानिए फीचर्स से इंजन तक कितनी बदल जाएगी SUV
मारुति सुजुकी अपनी सुपरहिट SUV ब्रेजा को अब एक बिल्कुल नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि जून 2022 में लॉन्च हुई मौजूदा ब्रेजा को बाजार में आए अब करीब चार साल हो रहे हैं।

नई कार खरीदने की प्लानिंग है और आपकी पसंद मारुति ब्रेजा है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, मारुति अपनी इस सुपरहिट SUV को अब एक बिल्कुल नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि जून 2022 में लॉन्च हुई मौजूदा ब्रेजा को बाजार में आए अब करीब चार साल हो रहे हैं। ऐसे में कंपनी इसे एक बड़ा 'फेसलिफ्ट' यानी नया अपडेट देने वाली है। असल में मार्केट में हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन जैसी कारों ने नए-नए फीचर्स देकर मुकाबला कड़ा कर दिया है। ऐसे में मारुति भी अब पीछे नहीं रहना चाहती। बता दें कि नई ब्रेजा को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले कुछ महीनों में आपको नई ब्रेजा सड़कों पर दौड़ती नजर आ सकती है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.23 - 13.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Tera
₹ 9 - 15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.37 - 14.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
एक्सटीरियर की बात करें तो बाहर से देखने में नई ब्रेजा पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न लगेगी। चर्चा है कि इसमें नए डिजाइन के बंपर, चमकती हुई नई हेडलाइट्स और टेल लैंप्स के साथ-साथ शानदार 16-इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, कंपनी इसमें कुछ ऐसे नए कलर्स भी ला सकती है जो इसे भीड़ से एकदम अलग दिखाएंगे। यानी लुक के मामले में यह पुरानी वाली से काफी हटकर और फ्रेश होने वाली है, जो देखते ही पसंद आ जाएगी।
केबिन में भी होगा बड़ा बदलाव
दूसरी ओर एसयूवी के केबिन का नजारा भी बदल जाएगा। डैशबोर्ड को नया लुक दिया जा रहा है। अब इसमें पहले से बड़ा 10.1-इंच का टचस्क्रीन मिलेगा। साथ ही, सुइयों वाले मीटर की जगह अब पूरा डिजिटल डिस्प्ले होगा, जिसमें गाड़ी की सारी जानकारी दिखेगी। गर्मियों के लिए इसमें हवादार (Ventilated) सीटें और रात के सफर को लग्जरी बनाने के लिए एम्बिएंट लाइटिंग भी दी जा सकती है। वहीं, नई ब्रेजा में ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी मिल सकता है।
पावरट्रेन में भी होगा बदलाव
इंजन के मामले में भी मारुति इस बार बड़ा सरप्राइज दे सकती है। अभी तक ब्रेजा सिर्फ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन में आती है। हालांकि, अब इसमें एक नया टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन उन लोगों के लिए बेहतरीन होगा जिन्हें गाड़ी में जबरदस्त पावर और पिकअप चाहिए। साथ ही, खबर है कि इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलेगा जो लंबी दूरी के सफर को और भी मजेदार बना देगा। हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग टाइम को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


