एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट, जानिए कितनी बदलेगी SUV

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी ब्रेजा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक बनी हुई है। अब खबर आ रही है कि मारुति अपनी इस भरोसेमंद सब-4 मीटर एसयूवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल पर तेजी से काम कर रही है।

एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट, जानिए कितनी बदलेगी SUV
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) का एक अलग ही जलवा है। अपनी मजबूत पकड़ और बेहतरीन सेल्स के दम पर यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक बनी हुई है। अब खबर आ रही है कि मारुति अपनी इस भरोसेमंद सब-4 मीटर एसयूवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में दिल्ली के पास वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर इसके एक टेस्ट मॉडल को एमिशन टेस्टिंग किट के साथ स्पॉट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस बार ब्रेजा में बड़ा इंजन अपडेट दे सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिल सकता है नया पावरट्रेन

यह पूरी जानकारी ऑटोमोटिव एक्सपर्ट हार्दिक एन. द्वारा शेयर की गई तस्वीरों से सामने आई है। आमतौर पर हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलावों के लिए गाड़ी की एमिशन टेस्टिंग नहीं की जाती है। लेकिन ब्रेजा के पीछे टेस्टिंग सेटअप का दिखना इस बात का पक्का इशारा है कि मारुति इसके अंदर एक नया पावरट्रेन यानी नया इंजन टेस्ट कर रही है। बता दें कि साल 2020 में डीजल इंजन बंद होने के बाद से कंपनी ब्रेजा में सिर्फ 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दे रही है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.3 - 13.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.4 - 15.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tera

Volkswagen Tera

₹ 9 - 15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.22 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.37 - 14.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
maruti suzuki brezza facelift

कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन

माना जा रहा है कि मारुति सुजुकी नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन या फिर 1.0-लीटर का दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। मारुति के पास ये दोनों ही इंजन पहले से मौजूद हैं। अगर कंपनी इन दोनों में से किसी भी इंजन को ब्रेजा में लाती है, तो आरटीओ (RTO) टैक्स कम होने की वजह से नई ब्रेजा की शुरुआती कीमत काफी कम और अट्रैक्टिव हो जाएगी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि नया इंजन आने के बाद मौजूदा 1.5-लीटर इंजन को पूरी तरह बंद किया जाएगा या वह भी साथ में बिकता रहेगा।

मिलेगा ज्यादा बूट स्पेस

इंजन के अलावा इस कार के सीएनजी (CNG) वैरिएंट में भी एक बड़ा और यूजफुल अपडेट देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई ब्रेजा में बूट स्पेस को खाली करने के लिए सीएनजी टैंक को गाड़ी के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसा ही सेटअप कंपनी ने अपनी विक्टोरिस (Victoris) एसयूवी में भी पेश किया था। यह बदलाव उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा जो सीएनजी मॉडल खरीदना चाहते हैं।

(फोटो क्रेडिट- rushlane)

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

लुक और डिजाइन की बात करें तो 2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में कुछ छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसके सामने की ग्रिल को पहले से ज्यादा साफ और मॉडर्न लुक दिया गया है। जबकि हेडलाइट का डिजाइन पहले जैसा ही है। बंपर के बीच में एक रडार हाउसिंग नजर आई है। इसका मतलब है कि नई ब्रेजा में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर ADAS मिल सकता है। नीचे की तरफ नए ट्राइएंगल शेप (तिकोने) फॉग लैंप, सिल्वर फिनिश वाली बुल-बार और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। कार में 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स मिलते हैं। हालांकि, पिछले पहियों में अब भी डिस्क की जगह ड्रम ब्रेक ही दिए गए हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।