Maruti Suzuki फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, सस्ता हो सकता है ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

आमतौर पर देखा गया है कि फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत करेंट वेरिएंट से ज्यादा होती है, लेकिन ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ शायद न हो। रिपोर्ट के अनुसार ब्रेजा फेसलिफ्ट की कीमत इसके मौजूदा वेरिएंट से कम हो सकती है। आइए जानते हैं डीटेल।

Maruti Suzuki फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, सस्ता हो सकता है ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मारुति सुजुकी ब्रेजा के फेसलिफ्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। बीते कुछ दिनों से इस अपकमिंग फेसलिफ्ट की काफी चर्चा हो रही है। इसके टेस्ट म्यूल्स को भी देखा गया है। इसी बीच अब एक ऐसी रिपोर्ट आई है, जिससे नई ब्रेजा को खरीदने की चाहत रखने वाली ग्राहकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ जाएगी। आमतौर पर देखा गया है कि फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत करेंट वेरिएंट से ज्यादा होती है, लेकिन ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ शायद न हो। मोटर ऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार ब्रेजा फेसलिफ्ट की कीमत इसके मौजूदा वेरिएंट से कम हो सकती है। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

छोटे इंजन के कारण कम हो सकती है कीमत

फेसलिफ्ट के साथ, मारुति मॉडल को कॉस्मेटिक बदलावों और नए फीचर्स के साथ अपडेट करेगी और ब्रेजा को नए पावरट्रेन ऑप्शन भी मिलेंगे, जिससे इसकी कीमत में गिरावट आएगी। 2024 में जब GST दरों में बदलाव की घोषणा हुई, तब सब-4 मीटर सेगमेंट में भारी उछाल आया था क्योंकि GST को 28-31% से घटाकर 18% कर दिया गया था। ब्रेजा को टक्कर देने वाली सभी SUV को इस बदलाव का फायदा मिला, लेकिन मारुति की ब्रेजा पर इसका असर नहीं पड़ा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.3 - 13.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.4 - 15.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tera

Volkswagen Tera

₹ 9 - 15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.22 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.37 - 14.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दरअसल, GST में बदलाव केवल उन कारों पर लागू होता है, जो सब-4 मीटर सेगमेंट से नीचे आती हैं और जिनमें 1200cc और 1500cc (1.2 लीटर और 1.5 लीटर) से छोटा पेट्रोल या डीजल इंजन है। हालांकि, ब्रेजा में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन होने के कारण इसे इसका लाभ नहीं मिला और इसकी कीमत बढ़ गई, जबकि इसके राइवल एसयूवीज की कीमतों में कमी आई थी।

उम्मीद की जा रही है कि मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के लिए एक नया इंजन ऑप्शन ऑफर करेगी, जो या तो 1.2-लीटर नैचुरल पेट्रोल इंजन होगा या 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन। इन दोनों से टैक्स कम करने में मदद मिलेगी और इसकी कीमत में थोड़ी गिरावट आएगी। इसीलिए माना जा रहा है कि अपडेटेड ब्रेजा मौजूदा ब्रेजा से थोड़ी सस्ती हो सकती है।

मिलेंगे ये धांसू फीचर, अंडरबॉडी सीएनजी किट भी

ब्रेजा फेसलिफ्ट अंडरबॉडी सीएनजी किट के साथ आएगी। मारुति ने अंडरबॉडी सीएनजी किट को विक्टोरिस में इंट्रोड्यूस किया था और अब यही टेक्नोलॉजी ब्रेजा में भी दी जाएगी। इससे बूट स्पेस में और जगह मिलेगी। इसके साथ ही ब्रेजा फेसलिफ्ट की स्टाइलिंग में भी काफी बदलाव होने की उम्मीद है। इसमें अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नए अलॉय वील और रीडिजाइन हेडलाइट्स शामिल हैं। अपडेटेड मॉडल में कुछ नए फीचर्स जैसे कि बड़ा इन्फोटेनमेंट यूनिट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ADAS भी शामिल होंगे।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।