Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki brezza facelift 2026 was spotted during testing on the hilly roads of manali
मनाली के पहाड़ी रास्तों पर दौड़ती नजर आई नई मारुति ब्रेजा, डिजाइन से उठ गया पर्दा; जानिए कब होगी लॉन्च

मनाली के पहाड़ी रास्तों पर दौड़ती नजर आई नई मारुति ब्रेजा, डिजाइन से उठ गया पर्दा; जानिए कब होगी लॉन्च

संक्षेप:

मारुति सुजुकी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा एक बार फिर भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। इस बार इसे मनाली हाईवे के मुश्किल पहाड़ी रास्तों पर दौड़ाते हुए देखा गया।

Dec 05, 2025 09:18 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मारुति सुजुकी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा एक बार फिर भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। इस बार इसे मनाली हाईवे के मुश्किल पहाड़ी रास्तों पर दौड़ाते हुए देखा गया। यह साफ दिखा कि कंपनी नई अपडेटेड ब्रेजा को लॉन्च से पहले रियल-वर्ल्ड कंडीशंस में परख रही है। बता दें कि कैमरे में कैद हुआ मॉडल रेगुलर पेट्रोल वैरिएंट बताया जा रहा है न। लगातार हो रही टेस्टिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मारुति अब इसके फाइनल स्टेज पर काम कर रही है। आइए जानते हैं अपकमिंग नई ब्रेजा के संभावित डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

बाहर से देखने पर ब्रेजा में सबसे बड़ा बदलाव नए अलॉय व्हील्स में दिखाई देता है। वहीं, फ्रंट फेसिया को भी हल्के-फुल्के रिवीजन मिले हैं। हेडलाइट और फ्रंट डिटेलिंग में की गई मामूली फेरबदल SUV को पहले से थोड़ा ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक दे रही है। हालांकि, साइड प्रोफाइल और बॉडी प्रपोर्शन में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा। पहले आए स्पाई शॉट्स में एक CNG टेस्ट म्यूल भी नजर आया था जिस पर रियर विंडशील्ड पर CNG का स्टिकर लगा था।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.55 - 15.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Leapmotor T03

Leapmotor T03

₹ 8 - 12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.9 - 14.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch CNG

Tata Punch CNG

₹ 7.3 - 10.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मिल सकता है अंडरफ्लोर CNG टैंक

सीएनजी मॉडल को लेकर दिलचस्प बात यह है कि कंपनी इसमें अंडरफ्लोर CNG टैंक देने पर विचार कर रही है। जैसा सेटअप विक्टोरिस में देखा गया था। अगर ब्रेजा में भी यही टैंक लेआउट मिलता है तो सबसे बड़ा फायदा बूट स्पेस में मिलेगा। पीछे की तरफ भी बदलाव बहुत मामूली हैं। टेल लैंप्स में हल्का अपडेट दिखता है जबकि शार्क-फिन एंटीना और रूफ स्पॉइलर पहले की तरह ही मौजूद हैं। इंटरियर में भी कोई बड़ा अपडेट नजर नहीं आया है।

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

फीचर्स लिस्ट में सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है। इसबार ब्रेजा में लेवल-2 ADAS दिया जा सकता है। हालांकि, पावरट्रेन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। मौजूदा 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन 102 bhp और 137 Nm टॉर्क देता रहेगा। जबकि CNG वर्जन 87 bhp और 121.5 Nm का आउटपुट देगा। सारी जानकारी देखकर अंदाजा यही है कि अपडेटेड ब्रेजा की लॉन्चिंग 2026 की शुरुआत में हो सकती है।

(फोटो क्रेडिट-Car India News)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।