Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki brezza companys best-selling suv in cy 2025
मारुति की इस SUV पर टूटे सबसे ज्यादा ग्राहक, 2025 में 175000 लोगों ने खरीदा; कीमत ₹8.26 लाख

मारुति की इस SUV पर टूटे सबसे ज्यादा ग्राहक, 2025 में 175000 लोगों ने खरीदा; कीमत ₹8.26 लाख

संक्षेप:

मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) साल 2025 में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। इस दौरान मारुति सुजुकी ब्रेजा को भारतीय मार्केट में कुल 1,75,000 नए ग्राहक मिले।

Jan 03, 2026 01:41 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते साल यानी कैलेंडर ईयर 2025 की बात करें तो टॉप-10 की लिस्ट में 6 मॉडल मारुति सुजुकी की रही। वहीं, टॉप-10 की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी की एक एसयूवी ब्रेजा भी रही। मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) साल 2025 में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। इस दौरान मारुति सुजुकी ब्रेजा को भारतीय मार्केट में कुल 1,75,000 नए ग्राहक मिले। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी ब्रेजा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दमदार इंजन से लैस है ब्रेजा

अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सुजुकी ब्रेजा में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 101bhp की अधिकतम पावर और 136Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा, मारुति ब्रेजा में पावरट्रेन के तौर पर सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है।

इतनी है एसयूवी की कीमत

दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा में ग्राहकों को 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर साउंडबॉक्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइट, वायरलेस फोन चार्जर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर भी दिया गया है। मारुति ब्रेजा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 13.01 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।