मारुति सुजुकी का बड़ा कदम: नए खरखौदा प्लांट में शुरू हुआ ब्रेजा और विक्टोरिस का प्रोडक्शन
मारुति सुजुकी फिलहाल नए खरखौदा प्लांट में अपनी पॉपुलर एसयूवी ब्रेजा (Brezza) और विक्टोरिस (Victoris) का निर्माण कर रही है। इस नए प्लांट के चालू होने से कंपनी की कैपिसिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

देश की सबसे बड़ी कार निर्मता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने हरियाणा के खरखौदा में स्थित अपनी नई फैसिलिटी के दूसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में गाड़ियों का कमर्शियल प्रोडक्शन ऑफिशियल तौर पर शुरू कर दिया है। कंपनी फिलहाल अपने इस नए खरखौदा प्लांट में देश की दो सबसे पॉपुलर एसयूवी 'ब्रेजा' (Brezza) और 'विक्टोरिस' (Victoris) का निर्माण कर रही है। इस नए प्लांट के चालू होने से कंपनी की गाड़ियां बनाने की कैपिसिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है।






कैपिसिटी 5 लाख यूनिट तक पहुंची
खरखौदा में शुरू हुए इस दूसरे प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 2.5 लाख यूनिट्स की है। इसका मतलब है कि अब यहां हर साल ढाई लाख नई कारें बनकर तैयार होंगी। पहले और दूसरे प्लांट को मिला दिया जाए, तो सिर्फ खरखौदा फैसिलिटी की कुल कैपिसिटी अब 5 लाख यूनिट सालाना पहुंच गई है। इस नए विस्तार के बाद, पूरे भारत में मारुति सुजुकी की कुल सालाना गाड़ी बनाने की क्षमता अब 26.5 लाख यूनिट्स की हो गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.3 - 13.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 8.4 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.37 - 14.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है कंपनी का प्लान
मारुति सुजुकी का प्लान है कि आने वाले समय में खरखौदा प्लांट को सुजुकी का दुनिया का सबसे बड़ा कार मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जाए। यहां हर साल 10 लाख से ज्यादा गाड़ियां बनाई जा सकेंगी। अब मारुति सुजुकी इस चुनौती का जवाब आक्रामक तरीके से प्रोडक्शन बढ़ाकर और आने वाले समय में नई हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें (EVs) लॉन्च करके देने जा रही है।
गिर गया कंपनी का मार्केट शेयर
अगर वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो कंपनी ने कुल 18.23 लाख कारें बेचीं। इस दौरान कंपनी की कार बिक्री में सालाना आधार पर 3.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, इसका मार्केट शेयर गिरकर 38.93 पर्सेंट पर आ गया है। यह पिछले 13 सालों में मारुति का सबसे निचला मार्केट शेयर है। एक समय था जब भारत के कार मार्केट पर मारुति का 50 पर्सेंट से ज्यादा कब्जा हुआ करता था।
क्या है बदलाव की बड़ी वजह
मार्केट में आए इस बड़े बदलाव की मुख्य वजह यह है कि आज का भारतीय ग्राहक छोटी कारों के बजाय बड़ी एसयूवी और प्रीमियम गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहा है। हालांकि, मारुति ने ब्रेजा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस जैसी गाड़ियों के साथ एसयूवी सेगमेंट में अच्छी वापसी की है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


