लॉन्च से ठीक पहले पूरी तरह क्लियर नजर आई नई मारुति ब्रेजा, देखें पूरी वीडियो; 23 जुलाई को होगी लॉन्च
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एसयूवी ब्रेजा के फेसलिफ्ट वर्जन को 23 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। इसकी लॉन्चिंग से ठीक पहले बिना किसी कवर के कार के बेस LXI वैरिएंट को देखा गया है।
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एसयूवी ब्रेजा के फेसलिफ्ट वर्जन को 23 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। इसकी लॉन्चिंग से ठीक पहले बिना किसी कवर के कार के बेस LXI वैरिएंट को देखा गया है। यह लेटेस्ट स्पाई वीडियो होने वाले लॉन्च से पहले एंट्री-लेवल वैरिएंट के लुक को पूरी तरह साफ कर देता है। एचटी ऑटो के अनुसार, इस नए अपडेट में कार के बाहरी लुक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव, केबिन के अंदर नए फीचर्स और मैकेनिकल तौर पर कुछ सीमित बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से जानते हैं।
कुछ ऐसी दिखती है एसयूवी
इस लेटेस्ट वीडियो में दिखे बेस LXI वैरिएंट में काले रंग के स्टील व्हील्स दिए गए हैं। यह किसी भी एंट्री-लेवल मॉडल के लिए बिल्कुल सामान्य बात है। हालांकि, शुरुआती वैरिएंट होने के बावजूद यह कार दिखने में बिल्कुल खाली या अधूरी नहीं लगती है। इसके फ्रंट लुक में एक अपडेटेड ग्रिल और नया बम्पर दिया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसकी फ्रंट ग्रिल को एक क्लोज्ड-ऑफ डिजाइन दिया गया है। वहीं, कार के साइज में कोई बड़ा बदलाव नहीं है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Tata Nexon CNG
₹ 8.3 - 13.42 लाख
Tata Nexon
₹ 7.37 - 14.22 लाख
Volkswagen Tera
₹ 9 - 15 लाख
शानदार होगी एसयूवी की केबिन
कार के केबिन की बात करें तो नई ब्रेजा फेसलिफ्ट के अंदर कई बड़े फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। नए अपडेट के तौर पर इसमें 10.1-इंच का बड़ा डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल होंगे। कार का स्टीयरिंग व्हील मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा, जिस पर ऑडियो, क्रूज कंट्रोल और फोन कॉल्स के बटन मिलते रहेंगे।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
मैकेनिकल तौर पर बात करें तो ब्रेजा फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जा रहा है। यह कार पहले की तरह ही K15C 1.5-लीटर, नेचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 101bhp की अधिकतम पावर और 137Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव इसके गियरबॉक्स में देखने को मिल सकता है। मारुति सुजुकी इसके मौजूदा 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को हटाकर एक नया 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दे सकती है।
क्या होंगे बड़े बदलाव?
देखा जाए तो यह नया फेसलिफ्ट मॉडल किसी बड़े पावरट्रेन बदलाव की ओर इशारा नहीं करता है। इसके बजाय, मारुति सुजुकी का पूरा ध्यान इस कॉम्पैक्ट SUV पैकेज को और ज्यादा रिफाइन बनाने पर है। कुछ जरूरी फीचर्स और ट्रांसमिशन अपडेट की मदद से कंपनी इस कार को देश के सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मजबूत बनाए रखना चाहती है। बता दें कि 23 जुलाई को होने वाले आधिकारिक लॉन्च के बाद इसकी सही कीमतों और वैरिएंट्स की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।
(फोटो क्रेडिट-HarshVlogs/YouTube)
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


